फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Recipe: इस नवरात्रि परिवार को बनाकर खिलाएं फलाहारी भेल, यहां जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Sun, 15 Oct 2023 12:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके परिवार में भी लोग नवरात्रि में व्रत रहते हैं, तो आप उन्हें फलाहारी भेल बनाकर कुछ अलग सा खिला सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
sabudana bhel - फोटो : instagram
Navratri Recipe: हर साल की तरह इस साल भी अश्विन मास में शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इस पर्व को देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।

लोग घरों और पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा को विराजमान करते हैं और माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा -आराधना करते हैं। इन दिनों लोग व्रत-उपवास भी रखते हैं। कई बार ऐसा होता है कि व्रत में अचानक से भूख लग जाती है, जिसमें ये समझ नहीं आता कि ऐसे जल्दी में क्या बनाएं।

इसी के चलते आज के लेख में हम आपको नमकीन और स्पाइसी ‘साबूदाना फलाहारी भेल’ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी तो आइए देर ना करते हुए आपको भी फलाहारी भेल बनाना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
sabudana
साबुदाना भेल बनाने का सामान
  • आधा कप साबूदाना
  • उबला हुआ आलू
  • लाल मिर्च पाउडर
  • मूंगफली
विज्ञापन

3 of 7
sabudana bhel
  • कटी हुई हरी धनिया
  • घी
  • सेंधा नमक
  • नींबू का रस

4 of 7
sabudana - फोटो : istock
विधि

इस भेल को बनाने के लिए सबसे पहले साबुदाने को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो कर रख दें, ताकि ये सही से फूल जाए। इसके बाद जब ये सही से फूल जाए तो इसका पानी निकाल कर कुछ देर इसे सूखने दें।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जब तक साबूदाना सूख रहा है, तब तक एक पैन में घी डालकर उबला आलू, मूंगफली और काजू को हल्का सुहनरा होने तक भूनें।
विज्ञापन

6 of 7
cooking - फोटो : istock
सही से भुन जाने के बाद इसी पैन में साबूदाना हल्का नरम होने तक पकाएं। जब ये पक जाए तो इसे एक बाउल में निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sabudana bhel - फोटो : instagram
इसके बाद इसमें आलू वाले मसाले के साथ बारीक कटी हुई हरी धनिया, नींबू का रस, मूंगफली, सेंधा नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। बस आपकी फलाहारी भेल तैयार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें