सलाद हो या फिर चाट, बस नींबू निचोड़ दो और फिर इसको खाने का अलग ही मजा है। नींबू स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही गर्मी के मौसम में बहुत फायदा भी पहुंचाता है। विटामिन सी से भरपूर नींबू के तमाम फायदे हैं, लेकिन यह हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आप जानकर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
lemon
नींबू में सिट्रस एसिड होता है, जिसको ज्यादा पीने से हमारे दांतो पर बुरा असर पड़ता है। हमारे दांत संसेटिव हो जाते हैं। इससे बचने के लिए आप ये कर सकते हैं कि आप स्ट्रा से इसे पिएं, जिससे यह आपको दांतों के संपर्क में न आ पाए।
विज्ञापन
3 of 6
नींबू
नींबू में ऑक्सलेट मौजूद होता है जिसके ज्यादा सेवन से शरीर में क्रिस्टल बन सकता है। यह क्रिस्टल पथरी बन सकता है।
4 of 6
LEMON
- फोटो : नींबू
जिन लोगों को एसिडिटी की परेशानी रहती है, उन्हें नींबू का सेवन बंद कर देना चाहिए क्योंकि इसमें एसिड होता है और इसके सेवन के बाद शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
नींबू
कई बार लोग ऑयली फूड खाने के बाद उसे पचाने के लिए नींबू का सहारा लेते हैं, क्योंकि इसा एसिड पाचन में मदद करता है। कई बार पेट में ज्यादा एसिड होने की वजह से पेट खराब भी हो जाता है। इसलिए खाने के बाद इसे न लेकर आप चाहे तो खाने में मिलाकर इसे खा सकते हैं।
नींबू पानी पीने से बार-बार टॉयलेट आती है, जिससे हमारे शरीर में डीहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए अगर आप नींबू पानी पीना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा सादा पानी पिएं। इसके अलावा इसके अत्यधिक सेवन से किडनी की समस्या भी हो सकती है।