दक्षिण भारत का खाना दुनियाभर में मशहूर है। यहाँ आपको तरह- तरह के व्यंजन खाने को मिलते हैं। यहाँ के प्रमुख त्योहार ओणम के शुभ अवसर पर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर आप भी इन व्यंजनो का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए अवियल की रेसिपी लेकर आएं हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
विज्ञापन
2 of 3
अवियल
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
250 ग्राम लौकी
2 ड्रमस्टिक
2 आलू
2 गाजर
10 हरा बीन्स
250 ग्राम रतालू
1 कच्चा केला
नारियल ग्रेवी के लिए
1-1/2 कप नारियल कस लें
3 हरी मिर्च
1 बड़ा चमच्च नारियल का तेल
1 छोटा चमच्च जीरा
1 करी पत्ते की टहनी
स्वादनुसार नमक
1/2 कप दही
अवियल बनाने की विधि
अवियल बनाने के लिए सबसे पहले कटी हुई सब्जियों को प्रेशर कुकर में नमक, 1/4 कप पानी डालकर 2 सीटी लगा लें। इसके बाद आंच धीमी करके 3-5 मिनट तक पकाएं। अब मिक्सी में नारियल, हरी मिर्च, जीरा,करी पत्ता,दही और गर्म पानी डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट में उबली हुई सब्जियां डालकर ऊपर से 1 चम्मच नारियल का तेल और स्वानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अवियल को आप सांबर और चावल के साथ परोस सकते हैं।