फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe For First Rasoi: ससुराल वालों के लिए पहली बार बनाना है हलवा तो अभी से रट लें इसकी रेसिपी

Wed, 20 Nov 2024 05:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी के बाद ससुराल में हर लड़की को पहली बार मीठा ही बनाना पड़ता है। इसके लिए सूजी का हलवा एक बेहतरीन रेसिपी है। न सिर्फ इसे बनाना आसान है, बल्कि ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। 
विज्ञापन
1 of 6
सूजी का हलवा कैसे बनाएं ? - फोटो : instagram
Recipe For First Rasoi: शादी का दिन हर लड़की के लिए काफी खास होता है। इस दिन के बाद लड़कियों की पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। उनके रहन-सहन से लेकर हर चीज में बदलाव आ जाता है।

जिस तरह से शादी के पहले हल्दी, मेहंदी जैसी रस्में दुल्हनों के लिए बेहद खास होती हैं, ठीक उसी तरह से शादी के बाद पहली रसोई की रस्म के लिए भी लड़कियां काफी उत्साहित रहती हैं। इस रस्म में लड़कियों को सबसे पहले मीठा बनाना होता है। रस्म के बाद उन्हें शगुन के रूप में काफी सामान और पैसे भी मिलते हैं।

यदि आपकी भी शादी होने वाली है तो आपको भी अपनी पहली रसोई के लिए मीठे पकवान की एक रेसिपी तो रट ही लेनी चाहिए। यहां हम आपको आसान विधि से सूजी का हलवा बनाना बताने जा रहे हैं, ताकि आप स्वादिष्ट सा हलवा बनाकर अपने ससुराल वालों का दिल जीत सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
हलवा बनाने का सामान - फोटो : instagram
हलवा बनाने का सामान
  • सूजी: 1 कप
  • चीनी: 1 कप
  • घी: 4-5 बड़े चम्मच
  • काजू, बादाम, किशमिश: 2-3 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)
  • इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि

सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 4-5 बड़े चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। अब इस गर्म घी में 1 कप सूजी डालें और धीमी-मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्की सुनहरी और खुशबूदार होने तक भूनें।

4 of 6
सूजी का हलवा - फोटो : instagram
जब तक सूजी भुन रही है तब तक दूसरे किसी बर्तन में 2 कप पानी और 1 कप चीनी डालकर उबालें। इसे तब तक गर्म करें जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए। जब सूजी अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें धीरे-धीरे गरम चीनी-पानी का मिश्रण डालें।
विज्ञापन

5 of 6
सूजी का हलवा - फोटो : Istock
ध्यान रखें कि ये मिश्रण डालते समय छींटे न पड़ें, इसलिए धीरे-धीरे और सावधानी से डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए और कढ़ाई के किनारे न छोड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हलवा कैसे बनाएं - फोटो : instagram
जब ये गाढ़ा हो जाए तो  इसमें बारीक कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश और 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। अब आखिर में इस हलवे को 5 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि उसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाए। अब इसे गरम-गरम परोसें और ससुराल वालों का दिल जीतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें