फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नहीं इन 7 रोगों का शर्तिया इलाज करता है कच्चा पपीता, आज से ही करें डाइट में शामिल

Tue, 11 Jun 2019 06:58 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
raw papaya
इस बात से तो हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं कि पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब कभी कोई बीमार पड़ता है तो डॉक्टर भी उसे पपीता खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा पपीता हमारी सेहत के लिए वरदान समान होता है। इसमें मौजूद विटामिन हमें कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन आप चटनी, सब्जी, सैलेड और पराठे के तौर पर कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें इससे होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
diabetes
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए कच्चा पपीता रामबाण इलाज का काम करता है। इसका सेवन खून में शुगर की मात्रा को कम करता है और इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। डायबिटीज पेशेंट कच्चे पपीते को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
विज्ञापन

3 of 8
cancer
कैंसर से बचाव
कई रिसर्च में पाया गया है कि कच्चे पपीते का नियमित तौर पर सेवन करने से कोलन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, फीटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनॉयड्स हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकते हैं। तो सोच क्या रहे हैं कल से पपीते के पराठे से लेकर सब्जी बनाकर खाएं।

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : parenting.firstcry.com
वजन कम करने में फायदेमंद
आज हर तीसरा शख्स वजन कम करने की कोशिश में लगा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कच्चा पपीता वजन कम करने में भी कारगर है। इसके सेवन से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट निकल जाता है। इसके लिए आप कच्चे पपीते को कदूकस कर के दही के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।अगर आप कच्चे पपीते को सलाद के तौर पर खाना चाहते हैं तो वो भी बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन

5 of 8
urine infection
यूरिन इंफेक्शन
अक्सर महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। कच्चा पपीता इससे राहत दिलाने में भी मदद करता है। यह इंफेक्शन की परेशानी को खत्म करके बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।
विज्ञापन

6 of 8
arthritis
गठिया में फायदेमंद
कच्चे पपीते का सेवन जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप 2 लीटर पानी उबाल लें। इसके बाद पपीते को धोकर और इसके बीज निकालकर पानी में 5 मिनट तक उबालें। अब 2 चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां डालें और थोड़ी देर तक उबलने दें। अब इसे छानकर बोटल में भर लें। दिनभर इस पानी को पीतें रहें।
विज्ञापन

7 of 8
liver
लीवर रहेगा स्वस्थ
कच्चे पपीते का सेवन हमारे लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह लीवर को मजबूती देता है। जब कभी लीवर में कुछ शिकायत हो तो कच्चा पपीता को अपनी डाइट में शामिल करें। यह लीवर को काफी फायदा पहुंचता है।
विज्ञापन

8 of 8
breast feeding
ब्रैस्ट फीडिंग में फायदेमंद
जो महिलाएं अपने बच्चे को ब्रैस्ट फीडिंग कराती हैं उन्हें ज्यादा न्यूट्रिशंस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में उनके लिए कच्चे पपीते का सेवन बहुत अच्छा रहता है, क्योंकि यह शरीर में सभी एंजाइम की कमी को पूरा करके दूध बढ़ाने में मदद करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें