फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2024: इफ्तार की दावत में मेहमानों को बनाकर खिला सकती हैं ये पकवान

Tue, 12 Mar 2024 01:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपने अपने घर पर लोगों को इफ्तार की दावत दी है, तो उन्हें कुछ स्वादिष्ट पकवान बनाकर खिला सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इफ्तार की दावत में मेहमानों को बनाकर खिला सकती हैं ये पकवान - फोटो : pixabay
आज यानी कि 12 मार्च से माह ए रमजान की शुरुआत हो गई है। सोमवार को चांद दिखने के बाद आज मंगलवार को लोगों ने अपना पहला रोजा रखा। रमजान के पाक महीने में लोग अल्लाह की इबादत करने के लिए रोजा रखते हैं। रोजा रखने के दौरान कुछ भी खाना-पीना वर्जित होता है।

रमजान माह में रोजाना सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है। इसे सहरी नाम से जाना जाता है। वहीं दिनभर बिना खाए-पिए रोजा रखने के बाद शाम को नमाज पढ़ी जाती है और खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। शाम को रोजा खोलने के बाद जब खाते हैं, तो इसे इफ्तार कहते हैं।

लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इफ्तार की दावत के लिए घर पर बुलाते हैं। अगर आपने भी अपने मेहमानों को इफ्तार की दावत दी है, तो हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप दावत के लिए तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
फ्रूट चाट
फ्रूट चाट

ऐसा कहा जाता है कि रोजा खोलने के तुरंत बाद कुछ हल्का ही खाना चाहिए। ऐसे में आप घर पर ही मौसमी फलों से फ्रूट चाट बनाकर अपने मेहमानों को खिला सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
स्प्रिंग रोल - फोटो : pixabay
स्प्रिंग रोल

बाहर का तला-भुना नहीं पसंद है, तो घर पर ही मेहमानों और परिवार वालों के लिए स्प्रिंग रोल बनाएं। घर बने स्प्रिंग रोल का स्वाद भी काफी अच्छा होता है। 

4 of 7
कटलेट - फोटो : pixabay
कटलेट

अपने मेहमानों को खुश करने के लिए आप उनके लिए आलू के कटलेट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना भी काफी सरल है। इसे आप पहले से तैयार करके रख सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
चिकन विंग्स - फोटो : iStock
चिकन विंग्स

अगर कुछ नॉनवेज बनाने का सोच रहीं हैं, तो चिकन विंग्स सबसे बेहतर विकल्प है। शायद ही कोई ऐसा नॉनवेज लवर होगा, जिसे चिकन विंग्स खाना पसंद न हो। ऐसे में आप अपने घर पर ही चिकन विंग्स तैयार कर सकती हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
कबाब - फोटो : Istock
कबाब
 
गलौटी कबाब खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं, और ये मुंह में तुरंत घुल भी जाते हैं। ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए गलौटी कबाब तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शरबत - फोटो : facebook
शरबत

अपनी इफ्तार की दावत में शरबत बनाना गलती से भी न भूलें। इसके लिए खस का शबरत या गुलाब का शरबत सबसे सही विकल्प रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें