हमें जैसे पानी पीने की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही हर रोज हमें खाना खाने की आवश्यकता भी होती है। लेकिन हम लोग हमेशा इस बात को लेकर उलझे रहते हैं कि आखिर खाने में क्या बनाए, और वो भी बच्चों को लेकर। दरअसल, बड़े लोग तो लगभग सभी चीजें खा लेते हैं, लेकिन बच्चों के साथ दिक्कत ये होती है कि वो सभी चीजें नहीं खाते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि उन्हें कुछ ऐसा खिलाया जाए, जिससे उनका पेट भी भर जाए और जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हो। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही खाने के बारे में बताते हैं, जो आप बच्चों के लिए बना सकते हैं और यकीन मानिए बच्चे भी इसे खूब पसंद कर सकते हैं।