अगर आपकी रात बिस्तर पर करवटें लेते हुए गुजरती है तो प्याज और लहसुन आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जी हां, अमेरिका में हुए एक अध्ययन से ये जानकारी सामने आई है। शोधकर्ताओं ने बताया कि प्याज, कच्चे लहसुन और चुकुंदर में प्रीबायोटिक्स होता है जिससे आसानी से नींद आती है। साथ ही ये तनाव की वजह से शरीर को होने वाले दुष्प्रभावों को भी कम करते हैं।
विज्ञापन
नींद नहीं आती तो खाएं प्याज और लहसुन, पेट की समस्याओं से भी दिलाते हैं निजात
2 of 5
नींद
इस बाबत अमेरिका की कोलोराडो बाउल्डर यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने कहा, 'इस शोध में हमने पाया कि अपनी डाइट में प्रीबायोटिक्स तत्व वाली चीजों को शामिल करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।' उनके अनुसार, कई लोगों को 'रेम स्लीप' की समस्या होती है। इस समस्या में सोते समय भी आंखे गतिशील रहती हैं जिसका असर नींद पर पड़ता है। शोधकर्ता रॉबर्ट थॉम्सन ने बताया कि इस अध्ययन में उन्होंने पाया कि प्याज और कच्चा लहसुन रेम स्लीप से राहत दिलाने के लिए मददगार हैं।
विज्ञापन
नींद नहीं आती तो खाएं प्याज और लहसुन, पेट की समस्याओं से भी दिलाते हैं निजात
3 of 5
नींद
पेट की बीमारी रखे दूर
प्रीबायोटिक्स पेट की समस्याओं के लिए भी काफी फायदेमंद है। शोधकर्ताओं नें बताया कि ये पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए लाभदायक है। अध्ययन में पता चला कि जब ये अच्छे बैक्टीरिया प्रीबायोटिक फाइबर को पचाते हैं तो उनकी संख्या में बढ़ोतरी होती है। इससे पेट की समस्याओं से निजात मिलती है।
नींद नहीं आती तो खाएं प्याज और लहसुन, पेट की समस्याओं से भी दिलाते हैं निजात
4 of 5
नींद
शोधकर्ताओं ने चूहों पर ये अध्ययन किया। उन्होंने चूहों को प्रीबायोटिक्स आहार दिया। इसके बाद चूहों के शरीर के तापमान, पेट के कीटाणु और सोने-जागने की प्रक्रिया पर नजर रखी गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि चूहों की नींद उन चूहों की तुलना में बेहतर थी जिन्हें प्रीबायोटिक आहार नहीं दिया गया था।
नींद नहीं आती तो खाएं प्याज और लहसुन, पेट की समस्याओं से भी दिलाते हैं निजात
5 of 5
नींद
शोधकर्ताओं ने बताया कि नींद से जुड़ी समस्या आम है। नींद और जरूरी पोषक तत्वों की कमी दिमाग और विकास की गतिविधियों पर असर डालती है। यह अध्ययन 'फ्रंटियर इन बिहेवियरल न्यूरोसाइंस' नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया है।