फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Recipe: 31 दिसंबर की रात घरवालों को बनाकर खिलाएं पनीर कोफ्ता और बटर नान

Sun, 31 Dec 2023 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप 31 दिसंबर की रात आप अपने परिवार के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो पनीर कोफ्ता और नान एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
1 of 9
New Year 2024 - फोटो : instagram
New Year Recipe: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे खाना पसंद नहीं होगा। जिस तरह से लोगों को खाने का शौक होता है, ठीक उसी तरह से बहुत से लोगों को खाना बनाने का काफी शौक होता है। अब जब साल अपने आखिरी पड़ाव पर है, तो साल के आखिरी दिन आप अपने परिवार के लिए कुछ खास बना सकती हैं। दरअसल, हम आपको ये सलाह इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि साल के आखिरी दिन का समय ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ ही समय व्यतीत करते हैं।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें अपने परिवार के लिए खाना बनाना पसंद है तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे आप 31 दिसंबर की रात अपने परिवार के लिए डिनर में बना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पनीर कोफ्ता और बटर नान की। ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद होती है। 
विज्ञापन

2 of 9
New Year 2024 - फोटो : डेमो
कोफ्ते बनाने के लिए सामान
  • 250 ग्राम पनीर
  • 2 आलू
  • 2 चम्मच चने का आटा
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल (डीप फ्राय करने के लिए)
विज्ञापन

3 of 9
New Year 2024
कोफ्ते बनाने की विधि

अगर आप कोफ्ते बनाना चाह रही हैं तो सबसे पहले एक बड़े कटोरे में पनीर, उबले हुए आलू, चने का आटा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और नमक मिलाएं।

4 of 9
New Year 2024 - फोटो : istock
अब सभी सामग्री अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं। एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल अच्छे से गरम होने पर उसमें कोफ्ते डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। तले हुए कोफ्ते को पेपर टावल पर रखें ताकि अधिक तेल निकल जाए।
विज्ञापन

5 of 9
New Year 2024 - फोटो : Istock
ऐसे तैयार करें ग्रेवी

इसकी ग्रेवी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, उसमें हींग, जीरा, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक मसाला तैयार करें। अब इसमें टमाटर प्यूरी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन

6 of 9
New Year 2024
मसालों के पक जाने के बाद इसमें एक थोड़ा सा ज्यादा कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसे ढककर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं ताकि ग्रेवी थोड़ा गाढ़ा हो जाए। तले हुए कोफ्ते को गरम ग्रेवी में मिलाएं। अब पांच मिनट इसे ग्रेवी से साथ पकाने के बाद इसमें ऊपर से धनिया पत्ती डालें और गैस बंद कर दें। 
विज्ञापन

7 of 9
New Year 2024 - फोटो : social media
ऐसे बनाएं नान 
  • 2 कप मैदा
  • 1/2 कप दही
  • 1 चम्मच चीनी
  • 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी जरूरत के अनुसार
  • 2 चम्मच मक्खन 

8 of 9
New Year 2024 - फोटो : instagram
विधि

नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, दही, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, और थोड़ा सा नमक डालें। अब इसे अच्छे से मिलाएं ताकि सभी सामग्री अच्छे से मिल जाए। धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंथें। आटा तैयार होने पर इसे ढककर 2 घंटे के लिए रख दें ताकि वह आराम से फूल सके। 
विज्ञापन

9 of 9
New Year 2024 - फोटो : instagram
अब आटे की लोई बनाकर बारीक बेल लें। इसके बाद गर्म तवे पर नान रखें और उसकी एक ओर पकाएं। जब वह पकने लगे तो तवे से उतार कर गैस पर साधारण रोटी की तरह सेकें। नान को दोनों तरफ से सुनहरा और गोल्डन-ब्राउन होने तक पकाएं। अब गर्म नान पर बटर लगाकर इसे पनीर कोफ्ते के साथ परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें