नवरात्रि के मौके पर 9 दिनों के उपवास में फलाहारी खाने में वैरायटी चाहते हैं, तो रोज कुछ अलग और स्वादिष्ट व्रत वाली रेसिपी बना सकते हैं। व्रत में जो भी खाया जाता है, उसी को थोड़ा ट्विस्ट देकर कुछ चटपटी और लजीज डिश बना सकते हैं। घी वाले फ्राई आलू, आलू की टिक्की, आलू का हलवा आदि तो व्रत में खाते ही होंगे। लेकिन अगर ये सब खा कर बोर हो गए हों तो आज हम आपको आलू की बेहद लजीज रेसिपी बताने जा रहे हैं। क्या आपने व्रत में कोफ्ते खाएं हैं, अगर नहीं खाएं तो जो रेसिपी हम बताने जा रहे हैं उसमें आपको कोफ्ते का स्वाद भी मिल जाएगा। व्रत में पनीर भी खाया जाता है। आलू और पनीर को मिला कर आप उपवास की ऐसी रेसिपी बना सकते हैं, जिससे मिनटों में आपकी भूख खत्म हो जाएगी। तो इस नवरात्रि उपवास में बनाइए फलाहारी कोफ्ता। अगली स्लाइड्स में जानिए फलाहारी आलू पनीर कोफ्ता बनाने की रेसिपी...