कृष्ण जन्माष्टमी में अब महज कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है। इस बार ये त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा, जब भगवान कृष्ण के भक्त उनकी भक्ति में डूब जाएंगे। मथुरा से लेकर देश के कोने-कोने तक सिर्फ कृष्ण भक्ति का गुणगान होगा और चारो तरफ सिर्फ भगवान कृष्ण के जन्म का इंतजार उनके भक्तों को होगा। इस दिन भक्त अपने भगवान के लिए कई तैयारियां करते हैं, जिनमें से एक है उनके लिए भोग तैयार करना। भले ही भगवान कृष्ण को इस दिन 56 भोग चढ़ाने की मान्यता है, लेकिन ये सभी जानते हैं कि कान्हा को कई अन्य प्रकार के भोग भी सबसे ज्यादा प्रिय है, जिसमें एक है मखाने की खीर जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इसमें काफी समय लग सकता है तो आपको बता दें कि ये झटपट तैयार हो सकती है और आपकी बनाई इस खीर से बांके बिहारी भी खुश हो सकते हैं। तो चलिए आपको मखाने वाली खीर की रेसिपी के बारे में बताते है।