फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2021: इस बार भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए घर पर बनाएं सफेद मक्खन, रेसिपी बेहद आसान

Mon, 30 Aug 2021 12:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सफेद मक्खन बनाने की रेसिपी - फोटो : istock
भगवान कृष्ण का दिन यानी कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 30 अगस्त के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भक्त अपने कान्हा की भक्ति में खोए रहते हैं। मंदिरों से लेकर लोगों की सोसायटी तक हर जगह जन्माष्टमी के पंडाल लगे होते हैं। कहीं भगवान कृष्ण के भजन होते हैं, तो कहीं मटकी फोड़ी जाती है और कुल मिलाकर इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यही नहीं, इस दिन भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए कई तरह के पकवान, मिष्ठान आदि बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक चीज इस दिन जरूर बनाई जाती है, जो बांके बिहारी को बेहद प्रिय है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं माखन की। कृष्ण कन्हैया को इस दिन मक्खन का भोग लगाया जाता है और आप चाहें तो इस बार अपने घर पर ही मक्खन तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस जन्माष्टमी आप कैसे घर पर ही मक्खन तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सफेद मक्खन बनाने की रेसिपी - फोटो : iStock
क्या चाहिए

-मलाई लगा हुआ दूध।

-फूड प्रोसेसर

-फ्रिज।
विज्ञापन

3 of 5
सफेद मक्खन बनाने की रेसिपी - फोटो : Pixabay
ऐसे बनाएं

-आपको सबसे पहले दूध की मलाई (क्रीम) को एक बर्तन में इकट्ठा करना है और फिर इसे कुछ दिनों के लिए फ्रीजर में रखना है।

-आपको जिस दिन इस मलाई का मक्खन बनाना हो, उस दिन आपको इस मलाई को थोड़े समय पहले फ्रिज से बाहर निकाल देना है।

4 of 5
सफेद मक्खन बनाने की रेसिपी - फोटो : istock
-बाहर निकालकर इस मलाई के तापमान को कमरे के तापमान पर लाना है और इसके बाद एक फूड प्रोसेसर में डालकर इसे चला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सफेद मक्खन बनाने की रेसिपी - फोटो : istock
-इसे तब तक चलाना है, जब तक कि आपको मक्खन और छाछ अलग न दिखाई दें। यही नहीं इसके लिए आप लकड़ी के मदानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

-इसके बाद आपका सफेद मक्खन तैयार है, जिसे आप कान्हा को भोग लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें