फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्टी और हेल्दी फूड खाना है तो लंच में शामिल करें ये डिश

Fri, 25 Sep 2020 09:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
लंच
हर दिन क्या बनाएं के प्रश्न से परेशान रहती हैं तो ये डिश आपके जरूर काम आएगी। क्योंकि जरूरी है कि हर दिन हमें कुछ ऐसा खाने को मिले जो टेस्टी होने के साथ ही प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हो। जिससे कि हम सेहतमंद रह सकें। सेहत और स्वाद से भरपूर इन डिश को आसानी से आप अपने लंच में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो डिश।
विज्ञापन

2 of 7
chana masala
काबुली चना
छोले में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे अपनी डायट में शामिल कर आपको सिर्फ प्रोटीन ही नहीं मिलेगा बल्कि आपको स्वादिष्ट खाना भी मिलेगा। एक कप काबुली चना में 12 ग्राम प्रोटीन होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
kuttu - फोटो : pixa
कुट्टू
आप अपने डिनर में कुट्टू की रोटियों को शामिल कर सकते हैं। बता दें,  एक कप कुट्टू के आटे से 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है। 

4 of 7
सोया मिल्क - फोटो : SOCIAL MEDIA
सोया
साया प्रोटीन से भरपूर होता है। शाकाहारी लोगों के लिए सोया सबसे अच्छा प्रोटीन का स्त्रोत है। अगर आप आधा कप सोया का सेवन करते है उसमें 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
विज्ञापन

5 of 7
spinach
पालक पनीर
पनीर तो हर भारतीय की पसंद होता है। पनीर और पालक दोनों ही प्रोटीन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। तो आज ही डिनर में गर्म गर्म रोटी के साथ टेस्टी पालक पनीर बनाकर खुद को पार्टी दें।
विज्ञापन

6 of 7
egg - फोटो : pixa
अंडा करी
अगर हम ऐसे खाने की बात करें जो प्रोटीन से भरपूर भी हो और हर दम आपकी रसोई में उपलब्ध हो तो वो है अंडा। दिन के अंत में जो जल्दी से तैयार भी हो जाए और आपको प्रोटीन भी दे वो है अंडा करी। अगर आप दो अंडे खाते हैं तो इससे आपको 13 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
salad
लोबिया सलाद
सबसे सिंपल और जल्दी से तैयार करने वाली डिश है लोबिया सलाद। लोबिया प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। प्रोटीन लेवल को बनाए रखने के लिए यह बेस्ट तरीका है। आप चाहे तो इस सलाद में टेस्ट के लिए खीरा, प्याज, चिकन पीस डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें