फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: महादेव को लगाना है ठंडाई का भोग, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Fri, 08 Mar 2024 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप महादेव को महाशिवरात्रि के दिन ठंडाई का भोग लगाना चाहते हैं, तो हम इस लेख में आपको बिना भांग की ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ठंडाई बनाने का आसान तरीका
आज का दिन महादेव के भक्तों के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन लोग शिवालयों में जाकर महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते है। मान्यताओं की मानें आज ही के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

ऐसे में कहा जाता है कि आज के दिन अगर आप सच्चे मन से महादेव की पूजा करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। यही वजह है कि लोग आज के दिन न सिर्फ पूजा-पाठ करते हैं, बल्कि महाकाल को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास भी रखते हैं। लोग अपने घरों में शिव शंकर के प्रिय पकवानों को बनाकर उनका भी भोग लगाते हैं।

अगर बात करें भोलेनाथ के प्रिय पकवानों की तो ठंडाई इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती है। ऐसे में आप भी घर पर ठंडाई बनाकर भगवान शिव को इसका भोग लगा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ठंडाई बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ठंडाई बनाने का आसान तरीका - फोटो : Pixabay
ठंडाई के लिए सामान
  • दूध
  • चीनी
  • खसखस
  • काली मिर्च
  • सूखे गुलाब की पंखुड़ियां
  • केसर
  • सौंफ
  • काजू
  • पिस्ता
  • बादाम
  • हरी इलायची
विज्ञापन

3 of 6
ठंडाई बनाने का आसान तरीका - फोटो : pixabay
विधि

महादेव को ठंडाई अति प्रिय है। ऐसे में ठंडाई को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में गर्म पानी लेकर उसमें बादाम को भिगो कर रख दें। इसे साइड में रखकर अब दूसरे कटोरे में काजू, पिस्ता, खरबूजे के बीज, खसखस को भी दस मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दें।

4 of 6
ठंडाई बनाने का आसान तरीका - फोटो : Istock
जब 15 मिनट बादाम गर्म पानी में भीग जाएं तो इसका छिलका उतार कर अलग कर दें। अब मिक्सी में सभी सामानों को बारीक पीस लें। इसका पेस्ट बनाने के लिए पानी की बजाय दूध का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

5 of 6
ठंडाई बनाने का आसान तरीका - फोटो : Social Media
अब केसर को दो चम्मच दूध में भिगो कर साइड में रख दें। इसके साथ ही इलायची, काली मिर्च और गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह से पीस कर इसका बारीक पाउडर बना लें। सभी चीजों को पीसने के बाद अब दूध को उबालें और इसमें चीनी डालकर सही से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ठंडाई बनाने का आसान तरीका
जब चीनी सही से मिल जाए तो इसमें केसर वाला दूध डालें और इसे दो से तीन मिनट तक उबलने दें। दूध सही से उबलने के बाद इसमें सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। दूध को लगातार चलाते रहें। अच्छी तरह से मिलने के बाद गैस बंद करके ठंडाई को ठंडा कर लें और फिर महादेव को इसका भोग लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें