फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri: महाशिवरात्रि के व्रत में तैयार करें मखाना और मूंगफली से 'चटपटी भेल'

Tue, 01 Mar 2022 12:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Mahashivratri 2022: - फोटो : istock
व्रत कोई सा भी हो लोग मखाना और मूंगफली फ्राई कर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप मूंगफली और मखाने से बोर हो चुके हैं। तो महाशिवरात्रि के व्रत में मखाना और मूंगफली को मिलाकर चटपटी सी भेल तैयार कर सकते हैं। ये सेहतमंद होने के साथ ही व्रत में आपको एनर्जी भी देने का काम करेगी। तो अगर आपके पास समय की कमी है और व्रत में भूख लगी है तो बस फलाहार में इस भेल को तैयार करें। चलें जानें क्या है मखाना और मूंगफली की भेल बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
makhana - फोटो : iStock
मखाना और मूंगफली की भेल के लिए सामग्री
भेल तैयार करने के लिए सबसे पहले मखाने को लेकर भून लें। वहीं मूंगफली को भी सुनहरा भुनकर उसका छिलका उतारकर रख लें। इसके साथ ही जरूरत होगी लाल मिर्च पाउडर, टमाटर बारीक कटे हुए, धनिया और पुदीना की हरी चटनी (इसे नींबू डालकर थोड़ा खट्टा ही तैयार करें), इमली और गुड़ की मीठी चटनी, खीरा और ककड़ी बारीक कटी हुई, सेब छोटे टुक़ड़ों में कटा हुआ, अनारदाना, सेंधा नमक स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 4
मखाना भेल - फोटो : Social media
मखाना और मूंगफली की भेल बनाने की विधि
मखाना की भेल बनाने के लिए मूंगफली और मखाने को भूनने के साथ ही हरी चटनी तैयार करें। साथ में मीठी चटनी भी तैयार करके रख लें। जिससे कि बनाने में ज्यादा वक्त ना लगे। अब किसी बर्तन में भुने हुए मखाने को लेकर इसके ऊपर सेंधा नमक और लाल मिर्ची का पाउडर डालकर स्वाद के हिसाब से एडजस्ट कर लें। साथ में भुनी और छिलका उतारी मूंगफली भी डाल दें। 
विज्ञापन

4 of 4
मखाने - फोटो : free pick
फिर इस मखाना, मूंगफली के साथ कटे हुए टमाटर, हरी मिर्ची डालें। अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमे हरी चटनी, मीठी चटनी, कटे हुए सेब और खीरे डाल दें। साथ में अनारदाना भी मिला दें। बस अब इन सारी चीजों को अच्छे तरीके से मिक्स कर लें। आप चाहें तो इस भेल में मनपसंद फल अंगूर को बढ़ा दें। बस तैयार है आपकी मखाना-मूंगफली की भेल। इसे बनाने में बस थोड़ा ही समय लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें