फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri: शिवरात्रि के व्रत में फलाहार में तैयार करें नारियल की खीर, मिनटों में हो जाएगी तैयार

Tue, 01 Mar 2022 12:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Mahashivratri 2022 - फोटो : iStock
महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि कृष्ण पक्ष को रखा जाता है। इस दिन भगवान भोले बाबा के विवाह की परंपरा है। मंदिरों में भोले बाबा की बरात निकाली जाती है और फिर शिव पार्वती का विवाह किया जाता है। इस दिन व्रत करने के सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। ऐसे में अगर शिवरात्रि के व्रत में आप नमक खाने से परहेज करना चाहते हैं तो कुछ दूध से बने पदार्थ को खा सकते है। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और एनर्जी भी बरकरार रहेगी। तो चलिए जानें मीठे में क्या बनाकर तैयार किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
coconut - फोटो : social media
वैसे तो फलाहार में मखाने की खीर बनाना सबसे आसान होता है। लेकिन अगर आपको मखाना नहीं पसंद तो एक बार नारियल की खीर ट्राई करें। ये सेहतमंद होने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। तो चलिए जानें क्या है नारियल की खीर बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

3 of 4
नारियल - फोटो : iStock
नारियल की खीर के लिए सामग्री
नारियल की खीर बनाने के लिए जरूरत होगी ताजे नारियल की। इसका पानी निकालकर नारियल को कद्दूकस कर लें। साथ में एक लीटर दूध, चीनी आधा कप, इलायची पाउडर, बादाम बारीक कटा हुआ, काजू बारीक कटा हुआ, पिस्ता बारीक कटा हुआ, एक चुटकी केसर
विज्ञापन

4 of 4
खीर - फोटो : सोशल मीडिया
नारियल की खीर बनाने की विधि
नारियल की खीर तैयार करने के लिए सबसे पहले भगोने में दूद को उबाल लें। उबाल आने पर केसर के कुछ रेशे थोड़े से दूध में भिगोकर रख लें। बचे हुए दूध को धीमी आंच पर अच्छे से पका लें। जब दूध पक जाए तो इसमे कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें। अब दूध को अच्छे से चलाते हुए पकाएं। जब दूध और नारियल गाढ़ा हो जाए तो इसमे चीनी और इलायची पाउडर डालकर चलाएं। साथ में बारीक कटे बादाम, काजू, पिस्ता डालकर कछ देर के लिए चलाएं। फिर गैस बंद कर इस खीर को गर्मागर्म या फिर ठंडा कर परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें