फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर अपनों को परोसें जाफरानी खीर, इस आसान विधि के साथ झटपट करें तैयार

Sun, 20 Oct 2024 08:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करवा चौथ पर महिलाएं दिन भर उपवास रखती हैं। ऐसे में दिन भर की थकान और पूजा पाठ के बाद अगर लजीज सी स्वीट डिश खाने की थाली में मिल जाए तो क्या ही बात है। इस करवा चौथ केसर जाफरानी खीर की विधि बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
खीर - फोटो : Instagram
Karwa Chauth 2024 Easy Zafrani Kheer Recipe : करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। प्यार और पवित्र बंधन के प्रतीक स्वरूप महिलाएं अपने पति के लिए करवा चौथ पर दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं और रात में उन्हीं के हाथों पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं। भारतीय त्योहार तरह-तरह के व्यंजनों के बिना अधूरे से लगते हैं। जब भी कोई त्योहार होता है घर पर गुजिया, गुलाब जामुन से लेकर तरह-तरह के पकवान बनना तय होता है। करवा चौथ पर भी महिलाएं तरह-तरह के व्यंजन बनाती हैं। मीठे से लेकर तीखे तक, थाली में सब मौजूद होता है।

खीर भारत के सबसे चर्चित और पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। करवा चौथ पर भी महिलाएं खीर बनाती हैं। लेकिन अगर आप अब भी अपनी खीर की रेसिपी से खुश नहीं हैं तो चलिए आपको केसर जाफरानी खीर की ऐसी आसान रेसिपी बताते हैं, जिसे आप व्रत की थकान के बीच भी आसानी से तैयार कर सकती हैं और इसे खाकर आप अपने दिन भर के व्रत की थकान भी भूल जाएगी और आपके अपने भी खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
खीर - फोटो : Instagram
जाफरानी खीर की सामग्री

1 लीटर दूध
1 कप चावल
10-15 केसर के लच्छे
150 ग्राम चीनी
2 बड़े चम्मच बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश (बारीक कटे)
1 छोटे चम्मच इलायची  पाउडर
1 चम्मच घी
विज्ञापन

3 of 5
खीर - फोटो : Instagram
जाफरानी खीर बनाने की आसान विधि

स्टेप 1- सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर पानी में कुछ घंटों के लिए भिगो कर रख दें।

स्टेप 2- अब एक कटोरी में चार चम्मच दूध में केसर के लच्छे डालकर रख दें। 

4 of 5
खीर - फोटो : Instagram
स्टेप 3- एक मोटे तले के बर्तन में धीमी आंच में दूध गर्म करें।

स्टेप 4- भीगे हुए चावलों को थोड़े से घी में तल लें और उबलते दूध में डालकर इसे चलाते रहें।

स्टेप 5- जब चावल पाक जाएं तो इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 6- तैयार खीर में इलायची और केसर दूध डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खीर बनाने की विधि - फोटो : instagram
स्टेप 7- खीर को 5-7 मिनट के लिए पकाकर आंच से उतार लें।

स्टेप 8- अब एक पैन में घी गर्म करके उसमें काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता समेत सभी बारीक कटे मेवा को डालकर हल्का फ्राई करें।

स्टेप 9- इस रोस्टेड मेवा से खीर को ऊपर से गार्निश करें। 

आपकी लजीज जाफरानी खीर तैयार है। इसको आप जैसा मन चाहे, ठंडा या गर्म परोसकर खा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें