फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद खाएं ये हेल्दी पकवान, नहीं होगा पेट खराब

Wed, 01 Nov 2023 05:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के व्रत में पूरे दिन निर्जल रहने की वजह से शाम को खाने के बाद पेट खराब होने का डर रहता है। ऐसे में रात के खाने में कुछ हेल्दी चीजें खाना ही एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
1 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : Istock
Karwa Chauth 2023: आज भारत देश में बेहद धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। व्रत रखने के साथ-साथ महिलाएं बेहद सज-धज के तैयार होती हैं। इस दिन का इंतजार हर महिला सालभर रहती हैं। इस खास दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए व्रत रहना आसान नहीं होता, लेकिन महिलाएं इसे पूरे मन से व्रत रखती हैं।



पूरे दिन भूखी-प्यासी रहने के बाद जब वो शाम को व्रत खोलती हैं तो उनका मन कुछ चटपटा खाने को करता है। ज्यादातर महिलाएं बाहर का खाना खाकर व्रत खोलती हैं, जिसकी वजह से उनका पेट खराब हो जाता है। इसी के चलते लोग व्रत के बाद हेल्दी खाना खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको खाने के कुछ ऐसे हेल्दी विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर आपका पेट सही सलामत रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : Istock
ड्राई फ्रूट की खीर

करवा चौथ के दिन मिठाई खाने की परंपरा है। सभी जगह महिलाएं मीठा खाकर ही व्रत खोलती हैं। ऐसे में आप भी ड्राई फ्रूट की खीर से अपना व्रत खोल सकती हैं। इसे आप पेट भरकर खा भी सकती हैं। ये आपका पेट खराब नहीं करेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
वेज पुलाव

खिचड़ी तो त्योहार के दिन बनती नहीं है। ऐसे में आप वेज पुलाव घर पर तैयार कर सकती हैं। ये खाने में बेहद लाइट होता है। इसलिए इसे आप डिनर में पेट भरकर खा सकती हैं।

4 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
साबूदाने की खिचड़ी

अगर आप कुछ हल्का लेकिन स्वादिष्ट खाना चाहती हैं तो साबूदाने की खिचड़ी एक बेहतर ऑप्शन है। इससे आपका पेट भी भर जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : istock
मूंग दाल का चीला

अगर आप कुछ गर्मागर्म और स्वादिष्ट खाना चाहती हैं तो ये सबसे बेस्ट विकल्प है। मूंग की दाल में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में इसे आप खा सकती हैं। इससे आपका पेट खराब नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : Istock
 खीरे का रायता

आप डिनर में ज्यादा सा खीरे का रायता बनाकर खा सकती हैं। इससे पाचन क्रिया सही रहती है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें