फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर व्रत रख रही है पत्नी तो बनाकर खिलाएं ढाबे जैसे दम आलू और तंदूरी रोटी

Wed, 01 Nov 2023 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी पत्नी इस बार आपकी लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है तो उन्हें अपने हाथों से ढाबे जैसे दम आलू और तंदूरी रोटी बनाकर खिलाएं।
विज्ञापन
1 of 8
dum aloo and tandoori roti - फोटो : instagram
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का त्योहार भारत में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। व्रत रखने के साथ-साथ इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। पंचांग के अनुसार यह व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इसमें महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर शाम के समय पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।

इस साल उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत आज यानी कि 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा। अगर आपकी पत्नी इस बार आपकी लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है तो आप उनके लिए कुछ स्वादिष्ट खाना बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। आप इस करवा चौथ अपने हाथों से अपनी पत्नी को ढाबे जैसे दम आलू और तंदूरी रोटी बनाकर खिला सकते हैं। इससे वो आपसे इंप्रेस होंगी। 
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सामग्री
  • 4 मीडियम साइज कटे हुए आलू 
  • 2 बड़े प्याज 
  • 2 बड़े टमाटर 
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • कटी हुई हरा धनिया पत्ती 
विज्ञापन

3 of 8
मसाले (फाइल फोटो) - फोटो : pexels.com
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  • 1/4 कप क्रीम 
  • 2 टेबलस्पून घी
  • 2 टेबलस्पून तेल
  •  नमक 

4 of 8
Dum Aloo - फोटो : instagram
विधि

सबसे पहले आलू को उबाल कर उसका छिलका उतार लें। इसके बाद एक पैन में तेल डालें और फिर इसमें सबसे पहले कटा हुआ प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और फिर हरी मिर्च डालें। इसके बाद पैन में टमाटर डाल कर इसे पकाएं।
विज्ञापन

5 of 8
Dum Aloo - फोटो : instagram
टमाटर पकने पर सारे मसाले अच्छी तरह से मिला दें। अब उबले आलू को पैन में डालें और उन्हें मसालों के साथ अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद इसमें क्रीम और नमक अच्छे से मिलाएं। अब माध्यम आंच पर 15-20 मिनट के लिए पकाएं। जब ये सही से पक जाए और मसालों में आलू सही से मिक्स हो जाएं तो बस ऊपर से धनिया पत्ती डालकर इसे ढककर अलग रख दें। 
विज्ञापन

6 of 8
tandoori roti - फोटो : सोशल मीडिया
तंदूरी रोटी बनाने के लिए सामान
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 कप पानी
  • 1 छोटी चम्मच नमक
  • 1 छोटी चम्मच तेल
  • 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर 
 
विज्ञापन

7 of 8
wheat flour - फोटो : iStock
विधि

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में आटा लेकर उसमें बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं। इसे मिलाने के बाद बाउल में दही और हल्का सा तेल लेकर आटे को गूंथ लें। कुछ देर इस आटे को सही से लगाकर रख दें। कुछ समय बाद आटे से लोई बनाकर इसकी रोटी तैयार करें।
विज्ञापन

8 of 8
तंदूरी रोटी (फाइल फोटो)
इसके बाद अब रोटी के एक साइड पर हल्का सा पानी लगाएं और उसे से तवे पर चिपका दें। अब इस रोटी को सेकें। जब एक साइड से रोटी सिक जाए तो तवे को उठा कर दूसरी तरफ से भी रोटी सेक लें। अब गर्मागर्म रोटी पर घी या बटर लगाकर इसे परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें