Jitiya Vrat Recipe : 25 सितंबर यानी कि आज जितिया तीज का व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत महिलाएं अपनी संतान की रक्षा, खुशहाली, अच्छी सेहत के लिए रखती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है, जिसकी शुरूआत कल से हो गई है।
बीती शाम इस व्रत का नहाय-खाय का कार्यक्रम होगा, अब आज पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाएगा और फिर गुरूवार को सुबह सूर्योदय के साथ व्रत का पारण किया जाएगा। इस व्रत में कई पारंपरिक पकवान भी बनाए जाते हैं, जिसमें मडुआ या रागी का हलवा भी काफी अहम है। ये हलवा काफी पौष्टिक होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।
ऐसे में आप इस हलवे को तैयार करके पारण के समय इसका सेवन कर सकती हैं। अगर आप भी रागी का हलवा बनाने का सोच रहीं हैं तो इसमें ये लेख आपकी मदद करेगा।