फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2021: जन्माष्टमी के मौके पर घर पर बनाएं कान्हा की भोग सामग्री, यहां जानें रेसिपी

Mon, 30 Aug 2021 12:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भगवान कृष्ण को लगने वाले भोग - फोटो : istock
जन्माष्टमी का त्योहार हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 30 अगस्त को पड़ने वाले इस दिन के लिए लोग तैयारियों में जुट गए हैं। जहां एक तरफ लोग अपने घर, अपनी सोसायटी में जन्माष्टमी का त्योहार मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो वहीं मथुरा से लेकर वृंदावन तक के मंदिरों में भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भक्त अपने भगवान के इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए सभी तैयारियों के साथ ही कृष्ण कन्हैया को भोग लगने वाली भोग सामग्री को लेकर भी तैयारियां जारी हैं। वैसे तो आज के दौर में लोग बाजार से ही चीजें खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस जन्माष्टमी घर पर ही झटपट तरीके से कान्हा की भोग सामग्री तैयार कर सकते हैं, जिसमें आटे की पंजीरी, सफेद मक्खन और माखन मिश्री होती है। तो चलिए जानते हैं इनकी रेसिपी के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
भगवान कृष्ण को लगने वाले भोग - फोटो : pixabay
आटे की पंजीरी

ये चीजें चाहिए:-


-घी
-काजू
-बादाम
-आटा
-चीनी।
विज्ञापन

3 of 6
भगवान कृष्ण को लगने वाले भोग - फोटो : istock
ऐसे करें तैयार

-सबसे पहले आपको एक बर्तन लेना है और फिर इसमें घी गर्म करना है और अब इस घी में आटा डालकर अच्छे से भूल लें

-आटे को तब तक भूनते रहें, जब तक कि ये हल्का ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इसे ठंडा करके इसमें चीनी, बादाम, काजू मिला लें और आपकी आटे की पंजीरी तैयार है।

4 of 6
भगवान कृष्ण को लगने वाले भोग - फोटो : istock
सफेद मक्खन

ऐसे करे तैयार:-


-घर पर दूध में लगने वाली मलाई को आपको इकट्ठा करना है और मक्खन बनाने से पहले मलाई को बाहर निकाल लें।

-लकड़ी की मदानी या फूड प्रोसेसर की मदद से मक्खन और छाछ को अलग कर लें, जिसके बाद आपका मक्खन तैयार है और आप इसे भगवान कृष्ण को भोग लगा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
भगवान कृष्ण को लगने वाले भोग - फोटो : istock
माखन मिश्री रेसिपी

क्या चीजें चाहिए:-


-दही
-पानी
-मिश्री
-पिस्ता
-ब्लेंडर।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भगवान कृष्ण को लगने वाले भोग - फोटो : istock
ऐसे करें तैयार

-आपको सबसे पहले एक बर्तन में दही डालना है और मथनी या फिर ब्लेंडर की मदद से इसे फेंटते जाएं।

-फेटने के दौरान निकलने वाले मक्खन को अलग रख लें और इस दौरान दही में थोड़ा-थोड़ा करके पानी जरूर डालते रहें।

-दही से जब मक्खन पर्याप्त मात्रा में निकल जाए, तो रूक जाएं और निकाले गए मक्खन में मिश्री और पिस्ता डालकर मिला लें और अब आपका माखन मिश्री पूरी तरह तैयार है, आप इसे कान्हा को भोग लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें