फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tricks: महंगे टमाटरों को लंबे समय तक रखना है तरोताजा तो अपनाएं ये तरीके

Thu, 20 Jul 2023 03:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप लंबे समय तक टमाटरों को स्टोर करके रखना चाहती हैं तो इस लेख में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Tomato - फोटो : संवाद
Ways to Store Tomatoes: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस वक्त बारिश का मौसम चल रहा है, जिसकी वजह से सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच रहे हैं। चाहे धनिया हो या अदरक सभी के भाव काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। खासतौर पर टमाटर की बात करें तो टमाटर के दाम तो सबसे ज्यादा हो रहे हैं। टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसके इस्तेमाल से हर सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में टमाटर खरीदने में हर किसी की हालत खराब हो रही है।

अगर कोई टमाटर खरीद कर ले भी आता है तो इसे स्टोर करके फ्रेश रखना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। अगर आप लंबे समय तक टमाटरों को स्टोर करके रखना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप लंबे समय तक टमाटर को स्टोर करके रख सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
टमाटर - फोटो : Amar Ujala
पहला तरीका

अगर आप टमाटर को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं तो सबसे पहले इन्हें बाजार से लाकर अच्छे से धों लें। टमाटर धोने के बाद इसे अच्छे से सुखा लें। अगर इसमें पानी होगा तो ये जल्दी सड़ जाएंगे। ऐसे में टमाटरों को अच्छे से सुखा कर इसे टोकरी में रखकर फ्रिज में रख दें। 
विज्ञापन

3 of 5
tomato - फोटो : tomato
दूसरा तरीका

 अगर आपके फ्रिज में ज्यादा जगह रहती है तो टमाटरों को ऐसी चीज में करके फ्रिज में रखें, जिसमें टमाटर एक-दूसरे पर लदें नहीं। अगर ये एक-दूसरे पर रखें होंगे तो खराब होने संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तीसरा तरीका 

अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है या फिर आपके फ्रिज में जगह नहीं है तो सबसे पहले एक बड़ी टोकरी लें और उसके ऊपर अखबार बिछा दें। अब अखबार पर टमाटरों की एक लेयर रख दें। इसके ऊपर एक और पेपर बिछा दें। ऐसे करके आप दो लेयर टमाटर रख सकते हैं। ऐसा करने से फ्रिज से बाहर भी टमाटर फ्रेश बने रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चौथा तरीका

अगर आपके पास सेब का डिब्बा रखा है तो आप इसमें टमाटरों को स्टोर करके रख सकते हैं। इसमें टमाटर रखने से ये लंबे समय तक एकदम फ्रेश रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें