फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Food: सावन के दूसरे सोमवार के व्रत में बना सकते हैं ये पकवान, खाकर सब करेंगे तारीफ

Mon, 17 Jul 2023 01:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सावन के व्रत में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बनाकर अपने घर वालों का दिल जीत सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Sawan Food - फोटो : social media
Sawan Food: आज सावन का दूसरा सोमवार है। सावन के महीने में लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत रहने से महादेव खुश होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं। विवाहित महिलाएं सुख-समद्धि के लिए और अविवाहित महिलाएं अच्छे वर के लिए महादेव की पूजा करती हैं। सोमवार के व्रत में कई लोग तो एक वक्त सात्विक खाना खा लेते हैं, पर कई लोग सिर्फ फलाहार ही करते हैं।

लोगों को ये लगता है फलाहार में वो बस साबुदाने की खिचड़ी या फिर कुट्टू की पूड़ी बनाकर खा सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, सावन के व्रत के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बनाकर अपने घर वालों का दिल जीत सकती हैं। ये सभी पकवान काफी अलग हैं और इन्हें बनाना काफी आसान है। आइए आपको भी इनके बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
rice cheela - फोटो : instagram
फलाहारी उत्तपम

समा के चावलों से आप आसानी से फलाहारी उत्तपम बना सकती हैं। इसे आप चाहें तो कोकोनट चटनी के साथ खाएं या फिर धनिए की चटनी भी इसके साथ स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

3 of 7
vrat dosa
डोसा

कुट्टु का डोसा उन लोगों के लिए सही विकल्प है, जो ज्यादा तेल और घी नहीं खाते। आप आसानी से व्रत में कुट्टु का डोसा बनाकर खा सकती हैं। 

4 of 7
Sabudana Thalipeeth - फोटो : instagram
फलाहारी थालीपीठ

थालीपीठ वैसे तो महाराष्ट्र की फेमस डिश है, लेकिन अब इसे सभी जगह पसंद किया जाने लगा है। इसे साबुदाना की मदद से बनाया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
कुट्टू पनीर पकौड़ा रेसिपी - फोटो : Istock
पनीर के पकौड़े

व्रत में अगर आप पनीर के पकौड़े बना रही हैं तो बेसन की बजाय कुट्टु का इस्तेमाल कीजिए। इससे आपके खाने का स्वाद बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
kabab - फोटो : Istock
अरबी के कबाब 

सुनने में अजीब है लेकिन अरबी के कबाब काफी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। अरबी के कबाब को आप चटनी के अलावा दही के साथ भी खा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
dhokla - फोटो : social media
व्रत वाला ढोकला

व्रत में ढोकला बनाकर आप खुद भी खा सकती हैं और अपने घरवालों को भी खिला सकती हैं। इसे समा के चावल और साबुदाना की मदद से बनाया जाता है। इसे बनाना काफी आसान होता है। ढोकले को हरे धनिए की चटनी के साथ ही परोसिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें