फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: सर्दियों में बनाएं तिल और खोवे से गजक, रेसिपी है आसान

Sat, 10 Dec 2022 04:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
gajak - फोटो : istock
सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने वाली चीजों को खानपान में शामिल करना चाहिए। जिससे ठंड की वजह से बीमार ना हो। तिल को सर्दियों में खाना फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी प्रकृति गर्म होती है और ये शरीर को गर्म रखने में मदद रखता है। बाजार में सर्दियां शुरू होते ही गजक मिलने लगती है। जिसका स्वाद बच्चों और बडों दोनों को ही पसंद आता है। अगर आप बाजार से गजक खऱीदने की बजाय घर में बनाना चाहती हैं तो इसकी रेसिपी बहुत आसान है। चलिए जानें कैसे बनेगा खोवा और तिल से बना गजक।
विज्ञापन

2 of 5
til
गजक बनाने की सामग्री
एक कप तिल, खोवा ढाई सौ ग्राम, आठ से दस काजू, आधा चम्मच इलायची पाउडर, एक कप चीनी इच्छानुसार इसकी मात्रा को बढाया भी जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
khowa - फोटो : facebook
गजक बनाने की विधि
तिल के गजक बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गर्म करें और इसमे तिल को भूनें। तिल भूनते समय ध्यान रखें कि आंच बिल्कुल धीमी हो। जिससे कि ये अच्छे से भुन जाएं। तिल जब सुनहरा हो जाए तो इसे पैन से निकालकर प्लेट में रख लें। कड़ाही को गर्म करें और एक चम्मच देसी घी डालें। घी जब गर्म हो जाए तो इसमे खोवा डाल दें। खोवे को अच्छी तरह से धीमी आंच पर भून लें। जब इसका रंग बदल जाए तो इसमे चीनी डाल दें। 

4 of 5
gajak - फोटो : istock
भुने हुए तिल को हल्का सा दरदार मिक्सी में डालकर पीस लें। खोवे में चीनी अच्छी तरह से घुल जाए तो खोवे में इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। साथ में पिसे हुए तिल को डालकर करीब दो से तीन मिनट तक चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें। किसी ट्रे या प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें। अब इसके ऊपर तैयार खोवे और तिल के मिश्रण को फैला दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gajak
किसी समतल बर्तन की मदद से इसे चिकना कर दें। आप चाहें तो गजक के मिश्रण को फैलाकर उसके ऊपर बटर पेपर रखें और बेलन की मदद से बेल कर बिल्कुल चिकना और एकसार कर लें। हल्का सा ठंडा हो जाने दें और मनचाहे आकार में काट लें। बस तैयार है गजह इसे तीन से चार घंटे के लिए सेट हो जाने दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें