स्नैक्स बनाने के लिए अक्सर ब्रेड क्रम्ब्स की जरूरत पड़ती है। ब्रेड क्रम्ब्स से तलने वाले सामान को क्रिस्पी बनाया जाता है। अगर आपको लगता है कि ब्रेड क्रम्ब्स बनाना कठिन है और इसे बाजार से खरीदकर लाती हैं। तो घर में इस विधि से बनाकर देखें। फटाफट बनकर तैयार हो जाएगा और लंबे समय तक टिका रहेगा।
ब्रेड तो लगभग हर घर में आती है। अक्सर कुछ पीस ब्रेड की बच जाती हैं और बासी हो जाती है। जिसे फेकना पड़ जाता है। लेकिन अबकी बार इस बची हुई ब्रेड से क्रम्ब्स बनाकर तैयार करें।