फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Pickle : आम का अचार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके, लंबे समय तक नहीं होगा खराब

Sat, 24 Jun 2023 11:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हमको आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिसको अपनाकर आप झटपट आम का अचार तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Mango Pickle - फोटो : instagram
Mango Pickle : गर्मियों का मौसम आते ही आम का ख्याल जहन में आने लगता है। आम एक ऐसा फल है जिसे फलों का राजा कहा जाता है। इसके पीछे की वजह ये है कि आम तकरीबन हर किसी को पसंद आता है। आम को कई तरीकों से खाया जाता है। कई लोग कच्चे आम भी खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में बनने वाला आम का अचार तो हर कोई खाना पसंद करता है। गर्मियों में हर घर में आम का अचार डाला जाता है। अचार डालने में काफी मेहनत की जरूरत पड़ती है। सबसे ज्यादा मुश्किल काम होता है अचार के लिए आम काटना।

अगर आप भी अचार के तो शौकीन हैं, लेकिन आम काटने की मेहनत को देखकर डर जाते हैं तो आज हमको आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिसको अपनाकर आप झटपट आम का अचार तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको इस लेख में हम अचार डालने की सिंपल रेसिपी भी बताएंगे, ताकि आपका अचार भी लंबे समय तक चल पाए। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आम का अचार डालने के लिए जरूरी सामग्री
  • 2 किलो आम कटा हुआ
  • 100 ग्राम मेथी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 50 ग्राम कलौंजी
  • 100 ग्राम सौंफ
  • 50 ग्राम हल्दी पाउडर
  • डेढ़ लीटर सरसो का तेल
विज्ञापन

3 of 6
mango - फोटो : अमर उजाला
विधि

आम का अचार डालने के लिए सबसे पहले आमों को बराबर भागों में काट कर सुखा लें। इसके बाद एक एक कप तेल में सभी मसालों को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रित मसाले का थोड़ा सा छिड़काव बरनी में भी करें। ताकि बरनी के आस-पास भी मसाला अच्छे से लग जाए। 

4 of 6
mango - फोटो : istock
अब इस मिश्रण में आम के टुकड़ों को अच्छे से मिलाकर बरनी में भरें। इसे अच्छे से मिला लें। कोई भी टुकड़ा बिना मसाले के ना रह जाए। अब बचे हुए मसाले के मिश्रण और तेल को अचार के ऊपर भर दें। फिर इस बरनी को एक हफ्ते तक धूप में सुखाएं। इसको सुखाने के लिए तेज धूप की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
mango - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान

अचार डालते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि जिस बरनी में अचार डालना हो, तो एकदम सूखी हुई हो। इसके साथ ही अचार डालने के लिए कच्चे तेल का ही इस्तेमाल करें। अगर आप घर पर बनें मसालों का इस्तेमाल करेंगी तो ये काफी बेहतर रहेगा और अचार लंबे समय तक बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आम
ऐसे काटें आम

अगर आप कच्चे आम दराती की मदद से काटेंगी तो आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको मार्केट से दराती खरीदकर लानी होगी, लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें