फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulcha Recipe: छोले के साथ भटूरे खाते-खाते हो गए हैं बोर तो इस तरह से घर पर बनाएं कुलचे

Thu, 15 Jun 2023 12:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप छोले के साथ भटूरे खा-खाकर बोर हो गए हैं तो घर पर ही बिना यीस्ट के कुलचा बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Chole Kulche - फोटो : Istock
Kulcha Recipe: मजेदार, तीखा, चटपटा और स्वादिष्ट खाना किसे पसंद नहीं होता। लोग ऐसा चटाकेदार खाना खाने के लिए अक्सर बाहर जाते हैं। पर, ज्यादा बाहर का खाना खाने से तबियत खराब होने का खतरा रहता है। ऐसे में महिलाएं ये कोशिश करती हैं कि वो हर चीज घर पर ही बनाएं। छोले-भटूरे एक ऐसी डिश है, जिसे घर पर बनाना बेहद आसान है। पर, तेज गर्मी में बच्चे और बड़े भी तेल में तले हुए भटूरे खाने से पीछे हटने लगते हैं। अगर आप चाहें तो अपने घरवालों को भटूरे की बजाय इंस्टेंट कुलचे बना कर खिला सकती हैं।

कुचले हर किसी को पसंद भी होते हैं और इसे बनाना भी बेहद आसान है। आज के इस लेख में हम आपको बिना यीस्ट के घर पर कुलचे बनाना सिखाएंगे। ताकि आप भी अपने घर वालों को छोले के साथ कुलचे खिलाकर उनका दिल जीत सकें। ये तले हुए नहीं होते, जिस वजह से इसे गर्मी में भी खा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
maida - फोटो : social media
कुचला बनाने के लिए जरूरी सामान
  • मैदा 400 ग्राम
  • 1/3 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक छोटी चम्मच चीनी
  • 2 चम्मच दही
  • नमक स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 7
kulche - फोटो : pixabay
कुलचा बनाने की विधि

कुलचा बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को एक बड़े बाउल में लें। इस बाउल में दही और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। इस में स्वादानुसार नमक भी डालें।

4 of 7
maida - फोटो : social media
जब ये सही से सेट हो जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मैदा गूंथ लें। इसे गूंथने के बाद आधे घंटे के लिए ढककर साइड में रख दें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
flour - फोटो : iStock
आधे घंटे बाद ये सेट हो जाएगी। अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे बेले लें। लोई बेलने के बाद एक तवा लें और उसमें हल्का का तेल डालकर गर्म करें।
विज्ञापन

6 of 7
kulche - फोटो : pixabay
तवा गर्म होने के बाद इस पर कुलचा डालें। इसे दोनों तरफ से सेक लें। बस इसी तरह से सारी लोईयां सेक लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chole Kulche - फोटो : Istock
आपके कुलचे तैयार हैं। इसे गर्मागर्म ही छोले के साथ परोसें। साथ में प्याज, अचार और रायता परोस कर आप इसके स्वाद को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें