इस साल 17 -18 मार्च को होली मनाई जा रही है। होली रंगों, स्वादिष्ट व्यंजनों और करीबियों से मुलाकात का उत्सव होता है। होली में लोग अपने दोस्तों, आस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से मिलते हैं, रंग खेलते हैं। होली का पर्व धूमधाम और मस्ती का पर्व होता है। होली को मनाने के लिए लोग इस दिन अपने घर पर पार्टी का आयोजन करते हैं। अगर आप भी अपने घर पर होली मिलन का आयोजन कर रहे हैं तो इसे खास बनाने के लिए कुछ खास तैयारी करनी होगी। कोई भी त्योहार बिना स्वादिष्ट व्यंजन के अधूरा है। होली के मौके पर कुछ लजीज और झटपट वाली डिश को अपने मेन्यू में शामिल करके होली मिलन पार्टी को मजेदार बना सकते हैं। मेहमानों के लिए होली मिलन पार्टी को खास बनाना चाहते हैं तो इस बार खाने के लिए इन डिश को मेन्यू में शामिल करें। चलिए जानते हैं होली मिलन पार्टी का लजीज मेन्यू ।