फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डियों की कमजोरी दूर करेगी इस फल की पत्तियां, और भी है कई खूबियां

Thu, 19 Jan 2017 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : sdf
ये तो आप जानते होंगे कि वाइन अंगूरों से बनती है जो दिल के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन आप ये जानकर जरूर चौंक जाएंगे कि अंगूर की पत्तियां भी खाई जाती हैं और ये सेहत को बेमिसाल फायदे भी पहुंचाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अंगूर के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होते हैं। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि सिंतबर के महीने में अंगूर की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। इस दौरान अंगूर की पत्तियों का इस्तेमाल करने से आप कई बीमारियों के इंफेक्शन से बच सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इन पत्तियों में कैल्शियम और मैग्निशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये दोनों ही तत्व हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इन दोनों तत्वों की मौजूदगी मांसपेशियों को स्वस्थ बनाती हैं और नर्व फंक्शन के लिए भी फायदेमंद होती हैं।

4 of 5
अंगूर की पत्तियां आपके पाचनतंत्र को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित हो सकती हैं। दरअसल अंगूर की पत्तियों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसको आप किसी भी डिश में स्टफ कर सकते हैं ये खाने का स्वाद बढ़ाती है साथ ही आपकी भूख को भी नियंत्रण में रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप चाहें तो इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है और मुंहासों से निजात मिलता है। ये डायबिटीज और शरीर में किसी भी तरह के दर्द को भी दूर करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें