फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार इस्तेमाल करने के बाद दोबारा उसी तेल में ना पकाएं खाना, हो सकती है ये लाइलाज बीमारी

Tue, 26 Jun 2018 11:41 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
deep fry
अक्सर जब कभी घर में पूरियां या पकोड़े तलते हैं और उसके बाद जब कढ़ाई में तेल बच जाता है तो ज्यादातर लोग उसे दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं। कोई उसे सब्जी बनाने तो कोई दोबारा तलने के लिए डब्बे में भरकर रख लेता है। पर वो लोग इस बात से अंजान रहते हैं कि यह तेल उनकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। 
विज्ञापन

2 of 3
Indian Kitchen
एक बार इस्तेमाल किए गये तेल को दोबारा खाने में इस्तेमाल करने से कैंसर होने का खतरा रहता है, क्योंकि तेल को बार-बार गर्म करने उसमें धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स का निर्माण होने लगता है। जिस वजह से इस तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा खत्म हो जाती है और उस तेल में कैंसर के कीटाणु जन्म ले लेते हैं, जो खाने के साथ चिपक कर हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
deep fry
दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा तेल हमारे शरीर में कई बीमारियों का घर बन जाता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। इतना ही नहीं लोगों को दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ये पूरी जानकारी जानने के बाद हमें यकीन है आप एक बार इस्तेमाल किए गये तेल को अब दोबारा इस्तेमाल में नहीं लाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें