ये तो हम सभी जानते हैं कि दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपको कई तरह की परेशानियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी इसकी सलाह दी जाती है। आपने दूध में केसर डालकर पीने के फायदों के बारें में बहुत सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है लहसुन के साथ दूध पीने के फायदे। हम जानते हैं आपको सुनने में ये थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन एक बार आप इसके फायदे जान लेंगे तो आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
Cough And Cold
सर्दी-जुकाम होने पर दूध में लहसुन मिलाकर पीने से राहत मिलती है। इसके अलावा इसका सेवन बलगम की शिकायत को दूर करने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
3 of 6
आर्थराइटिस की समस्या
जिन लोगों को सायटिका की परेशानी है उनके लिए लहसुन वाला दूध बहुत अच्छा होता है। सायटिका में पेशेंट को कमर से लेकर पैरों की नसों में बहुत तेज दर्द होता है और लहसुन दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
4 of 6
breast feeding
बच्चे के जन्म के बाद मां को लहसुन वाला दूध पिलाना काफी अच्छा होता है, क्योंकि इससे स्तनपान में मुश्किल नहीं होती और दूध का तेजी से निर्माण होता है।
विज्ञापन
5 of 6
stomach
लहसुन वाला दूध पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है। लहसुन में पाए जाने वाले तत्व पेट की हर तरह की समस्याओं को ठीक रखने में मददगार होते हैं।