फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golgappa Recipe: घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे गोलगप्पे और चटपटा पानी

Wed, 12 Jul 2023 02:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप घर पर बाजार जैसे गोलगप्पे बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
golgappa recipe - फोटो : social media
Golgappa Recipe: भारत देश अपने खानेपान की वजह से काफी पहचाना जाता है। यहां के हर राज्य का खाना काफी अलग है। चाहे साउथ का डोसा हो या फिर महाराष्ट्र का वड़ा पाव, इन पकवानों ने तो विदेशों तक में अपनी अलग पहचान बना ली है। अगर बात करें देश के सबसे पसंदीदा और फेमस स्ट्रीट फूड की तो इसका नाम गोलगप्पे हैं। गोलगप्पे को कई अलग नामों से पहचाना जाता है। कहीं इसे पानीपुरी कहा जाता है तो कहीं पुचका, कहीं तो इसे बताशे भी कहा जाता है।

वैसे तो भारत की हर गली के बाहर आपको गोलगप्पे बिकते हुए मिल जाएंगे, लेकिन बरसात के मौसम में लोग बाहर के गोलगप्पे खाने से थोड़ा पीछे हटते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर ऐसे बताशे बनाने सिखाएंगे, जिसको खाकर आपके मुंह का स्वाद भी बदल जाएगा। घर पर बने होने की वजह से इसे आप बेधड़क खा सकते हैं, इसे खाकर आपको पेट खराब होने का डर नहीं रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 8
wheat flour - फोटो : iStock
गोलगप्पे बनाने के लिए सामान
 
  • गेहूं का आटा
  • सूजी
  • तेल
  • नमक
 
विज्ञापन

3 of 8
wheat flour - फोटो : iStock
विधि

सबसे पहले लिए गए गेंहू के आटे में सूजी, नमक और तेल को अच्छे से मिला लें। अब इसे हथेलियों की मदद से अच्छे से गूंथ लें।

4 of 8
Golgappe - फोटो : Pixabay
आटे को गूंथने के बाद इसकी छोटी-छोटी लोईयां बनाएं और उसे एक नम कपड़े से पांच मिनट के लिए ढककर रख दें। 5 मिनट के बाद इसे तल लें और इसी के साथ आपके गोलगप्पे तैयार हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
Coriander
गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए सामान
 
  • पानी 1 लीटर
  • पुदीना 50 ग्राम
  • हरा धनिया 50 ग्राम
  • अदरक 1 छोटा टुकड़ा
  • चाट मसाला 1 टेबल स्पून
  • अमचूर पाउडर 1 चम्मच
  • काली मिर्च चुटकी भर
 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
  • हरी मिर्च 4
  • नींबू रस 5 चम्मच
  • गोलगप्पे का मसाला 2 चम्मच
  • इमली पल्प 3 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विज्ञापन

7 of 8
gol gappe - फोटो : social media
पानी बनाने की विधि

गोलगप्पे का चटपटा पानी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में पुदीना, धनिया, अदरक, हरी मिर्च, इमली पल्प और अदरक के टुकड़े को पीस लें। इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल कर अलग रख लें। इसके बाद एक बड़े कटोरे में एक लीटर पानी लेकर उसमें इस पेस्ट को मिला दें।

इसके साथ ही इसमें नमक, काली मिर्च, चाट मसाला, नींबू और गोलगप्पे का मसाला मिलाएं। इसे अच्छे से चलाएं ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं। इसके बाद इस पानी को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। 
विज्ञापन

8 of 8
gol gappe - फोटो : social media
गोलगप्पे में भरें मटर

गोलगप्पों में भरने के लिए सबसे पहले मटर को उबाल लें। इन उबली हुई मटर में नमक, चाट मसाला, हरी मिर्च, गरम मसाला और धनिया डाल कर अच्छे से मिलाएं। इसे अब गोलगप्पों में भरें और ठंडे पानी के साथ पानी के बताशों का स्वाद लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें