Ganesh Chaturthi 2024 Bhog Recipe: 7 सितंबर को भारत के कई हिस्सों में आपको गणेश चतुर्थी की धूम दिखाई देगी। दरअसल, 7 सितंबर को ही गणेश चतुर्थी का त्योहार है। जिस वजह से इसी दिन हर घर-पंडाल में गणपति बप्पा दस दिन के लिए विराजेंगे। इन दस दिनों में जगह-जगह बप्पा के आने की खुशियां मनाई जाती हैं। लोग इसकी तैयारी कई-कई दिनों पहले से शुरू कर देते हैं।
बप्पा के स्वागत में उन्हीं के पसंदीदा पकवान बनाए जाते हैं, और उनका भोग भी लगाया जाता है। अगर आप भी इस बार अपने घर बप्पा लेकर आ रहे हैं तो गणपति बप्पा के स्वागत के लिए आप घर पर ही मोतीचूर का लड्डू बनाएं। वैसे तो बाजार में आपको मोतीचूर के लड्डू बने-बनाए मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप इसे घर पर तैयार करेंगे तो इसका स्वाद ज्यादा अच्छा लगेगा। ऐसे में यहां हम आपको मोतीचूर के लड्डू बनाने का आसान तरीका बताएंगे।