शरीर से आ रही तेज दुर्गंध के कारण कई लोगों को दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। कुछ लोगों के पसीने की गंध दूसरे लोगों की अपेक्षा काफी तेज होती है। इसके लिए वो तरह-तरह के परफ्यूम का सहारा लेते है लेकिन कोई फायदा नहीं होता। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है तो जरा चेक कर लीजिए कहीं ये चीजें तो नहीं खा रहे आप क्योंकि ये चीजें आपके शरीर के दुर्गंध का कारण बन सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ऐसी चीजें जिसमें सल्फर की अधिक मात्रा होती है उन्हें खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये भी आपके शरीर से आ रही दुर्गंध का कारण हो सकती हैं। प्याज-लहसुन में सल्फर की अधिक मात्रा पाई जाती है लेकिन ब्रोकली, पत्तागोभी और फूलगोभी को भी खाना आपके लिए अच्छा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
3 of 5
अगर आप शराब पीते हैं तो समझ लें। ये भी आपके शरीर से आ रही बदबू की बड़ी वजह हो सकता है। शराब पीने के बाद पूरे एक दिन तक आप उसकी वजह से बदबू से जूझते रह सकते हैं।
4 of 5
मुंह की दुर्गंध मिटाने के लिए कुछ लोग च्युइंगम का सहारा लेते हैं। लेकिन ये आपके मुंह की बदबू का ही कारण बन जाता है। दरअसल इसमें शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है, ये दांत और जीभ के ऊपर एक परत बनाती है जिससे उस पर बैक्टीरिया पनपते हैं और आपके मुंह को बदबूदार बनाते हैं।
दूध और इससे बनी चीजें भी आपको बदबूदार बनाने वाली चीजों की लिस्ट में शामिल हैं। ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती है इसलिए ये बैक्टीरिया को भी ज्यादा आकर्षित करती हैं। इससे इसमें भी सल्फर का निर्माण होता है। इसलिए ऐसी चीजें खाने के बाद कुल्ला करना न भूलें।