फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसिपी: दोपहर के खाने में बनाएं ये हेल्दी चना दाल खिचड़ी, बच्चों को भी आएगी खूब पसंद

Wed, 18 Aug 2021 01:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दाल चना खिचड़ी बनाने की रेसिपी - फोटो : iStock
हर घर में एक दिक्कत हमेशा देखने को मिलती है और वो है कि खाने में क्या बनाएं। सुबह नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, इस बात की चिंता रहती है कि आज खाने में क्या बनाएं। खाना भी ऐसा होना चाहिए जो सबकी पसंद का हो और शरीर के लिए हेल्दी भी हो। घर में देखा जाता है कि बच्चे हर तरह के खाने को पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में उनके लिए फिर कुछ अलग तरह की डिश बनानी पड़ती है। वहीं, दोपहर के खाने को लेकर भी लोगों के मन में थोड़ी उलझन रहती है कि वे आखिर ऐसा क्या खाएं जो स्वादिष्ट और हेल्दी दोनों हो? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप चना दाल खिचड़ी बना सकते हैं। चावल और दाल दोनों ही हमारी सेहत को फायदा देते हैं। ऐसे में आप इस हेल्दी डिश को ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस चना दाल खिचड़ी की रेसिपी के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दाल चना खिचड़ी बनाने की रेसिपी - फोटो : PTI
ये चीजें चाहिए:-

-जीरा
-बासमती चावल
-कद्दूकस किया हुआ अदरक
-एक प्याज
-पानी
-सौंफ
-नमक
-चना दाल
-पीसा हुआ लहसुन
-हरा धनिया
-लाल मिर्च पाउडर
-दही।
विज्ञापन

3 of 5
दाल चना खिचड़ी बनाने की रेसिपी - फोटो : pixabay
ऐसे बनाए खिचड़ी:-

-आपको सबसे पहले चावल को साफ तरह से पानी की मदद से धो लेना है और फिर लगभग आधे घंटे के लिए इसे पानी में भिगोकर रख दें।

-चने की दाल को भी चावल की तरह साफ पानी से धो लें और एक तरफ रख लें।

-इसके बाद एक बर्तन में तेल डालकर इसे हल्की आंच पर गर्म होने दें, और जब ये गर्म हो जाए तो इसमें लहसुन, जीरा, सौंफ, अदरक डालें। फिर इन सबको दो-चार मिनट के लिए भूनें।

4 of 5
दाल चना खिचड़ी बनाने की रेसिपी - फोटो : istock
-अब कटा हुआ प्याज डालकर इसे भूरा होने तक अच्छे से भूनें। फिर लाल मिर्च पाउडर, नमक और चना दाल डालकर लगभग पांच मिनट तक पकाएं।

-बर्तन में अगर पानी न हो, तो हल्का सा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।

-फिर ढक्कन लगाकर दाल को पांच मिनट तक पकाएं और जब ये नरम होने लगे तो इसमें बासमती चावल डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दाल चना खिचड़ी बनाने की रेसिपी - फोटो : Social media
-चावल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें, और हल्का सा पानी डालकर ढक्कन लगा दें।

-वहीं, इसे जब तक पकाएं जब तक कि बर्तन में मौजूद पानी को दाल और चावल सोख न लें।

-इसके बाद तैयार है आपकी चना दाल खिचड़ी। इसे धनिया पत्तों से गार्निश करके दही के साथ आप इसका सेवन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें