फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर यूं झटपट बनाएं हेल्दी बनाना और कीवी शेक, रेसिपी बेहद आसान

Fri, 13 Aug 2021 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर पर यूं बनाए बनाना और कीवी शेक - फोटो : istock
हम भारतीय खाने-पीने के काफी शौकीन हैं। घर पर नई-नई चीजें बनाकर, बाजारों से खरीदकर हम कुछ न कुछ खाते रहते हैं। घर पर बनी चीजें तो हमें फायदा दे सकती हैं, लेकिन क्या बाजार से बनी हुई चीजें खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है? शायद नहीं, इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हमें घर पर ही ज्यादा से ज्यादा चीजें बनाकर ही इनका सेवन करना चाहिए। आप घर पर केले और कीवी शेक बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ये शेक पोषक तत्वों से भरा होता है, इसमें विटामिन और मिनरल काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, ये काफी स्वादिष्ट भी होता है। घर के बच्चों से लेकर हर कोई इस बनाना और कीवी शेक को काफी पसंद करेगा। तो चलिए आपको इस बनाना और कीवी शेक की रेसिपी के बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घर पर यूं बनाए बनाना और कीवी शेक - फोटो : Pixabay
ये चीजें चाहिए:-

-अनार के दाने
-शहद
-दूध
-केला
-कीवी
-बर्फ के टुकड़े।
विज्ञापन

3 of 5
घर पर यूं बनाए बनाना और कीवी शेक - फोटो : iStock
ऐसे करें तैयार:-

-सबसे पहले कीवी और केले को अच्छे से धो लें और फिर इन्हें छीलकर काट लें।

-कीवी और केले के छोटे टुकड़े कर लें, ताकि ब्लेंड करते समय ये जल्दी घुल जाएं।

-इसके बाद आपको दूध लेना है, ध्यान रहे कि दूध ठंडा ही लें ताकि शेक ठंडा हो।

4 of 5
घर पर यूं बनाए बनाना और कीवी शेक - फोटो : istock
-मिक्सर जार में दूध, शहद, केले और कीवी के टुकड़ों को डाल लें और इन सभी को अच्छे से ब्लेंड कर लें।

-इसके बाद जार में अपने हिसाब से बर्फ डालें और फिर इसे दोबारा ब्लेंड करें, ताकि बर्फ अच्छे से मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर पर यूं बनाए बनाना और कीवी शेक - फोटो : istock
-अब गिलास लें और इसमें पहले अनार के दानें डाल लें और फिर ऊपर से बनाना और कीवी शेक डालें।

-इसके बाद ये शेक पीने के लिए तैयार है। आप चाहें तो ऊपर से भी अनार के दाने डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें