हम भारतीय खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं और मौसम के हिसाब से हम अपना खानपान बदलते भी रहते हैं, लेकिन सबसे खास बात ये कि हम कभी भी अपने खाने में किसी तरह की कमी नहीं होने देते। सुबह से लेकर रात के खाने तक कई प्रकार के स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजनों का स्वाद चखते रहते हैं। जैसे-परांठे, वैसे तो इनका स्वाद लेना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन खासतौर पर उत्तर भारत के लोगों को ये काफी पसंद होते हैं। परांठे कई तरह के होते हैं, आलू परांठा, गोभी परांठा, पनीर परांठा, अंडा परांठा आदि। लेकिन आलू-प्याज के परांठे की बात ही अलग है। परांठा बनाते समय लोगों से कई बार ठीक से स्टफिंग नहीं हो पाती और कई बार आटा चिपकने की वजह से परांठे सही आकार में नहीं बन पाते। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक ऐसी बेहद ही आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप आलू-प्याज के परांठे को मिनटों में ही घर पर तैयार कर सकते हैं और बच्चे बाहर के जंक-फूड से ज्यादा आपके इस परांठे को पसंद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।