फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Breakfast Recipe: सर्दी के मौसम में सुबह-सवेरे नाश्ते में बनाएं ये पकवान, कम तेल के मिलेगा पूरा स्वाद

Sat, 18 Jan 2025 09:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप सुबह नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो बनने में भी आसान हो और खाने में भी स्वादिष्ट हो, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सुबह बनने वाले नाश्ते - फोटो : Adobe stock
Easy Breakfast Recipe: आज के समय में हर कोई अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखता है। ऐसे में लोग इस बात पर पूरा फोकस करते हैं कि वह सुबह नाश्ते में क्या खाते हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि सुबह सवेरे अगर आप अच्छा खाना खाएंगे तो आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा। वहीं अगर आप सुबह ज्यादा हैवी और तला हुआ नाश्ता खाएंगे तो इससे आपके पूरे दिन परेशानी हो सकती है।

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें कम तेल का खाना पसंद है लेकिन यह समझ में नहीं आता कि रोज-रोज सुबह क्या बनाएं तो हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बनाना भी आसान है और जिन्हें बनाने के लिए ज्यादा तेल इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। ये सभी नाश्ते आप अपना मन और पेट दोनों खुश कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
इडली - फोटो : instagram
इडली
 
इडली बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए चावल और उड़द दाल को 4-6 घंटे भिगोकर पीस लें। इसका घोल तैयार करें और 8-10 घंटे तक खमीर उठने के लिए रखें। इडली स्टैंड में घोल डालें और स्टीम में 10-15 मिनट पकाएं। चटनी और सांभर के साथ परोसें। यदि इंस्टेंट इडली बनानी है तो सूजी का इस्तेमाल करें। खमीर उठाने के लिए आप उसमें ईनो डाल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
उपमा - फोटो : instagram
उपमा
 
उपमा खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए 1 कप सूजी को 1 चम्मच तेल में हल्का सा भून लें। फिर उसमें 1 कप पानी, नमक, और अपनी पसंद की सब्जियां (जैसे गाजर, मटर, शिमला मिर्च) डालें। 5-7 मिनट तक पकने दें। गरमागरम परोसें।
 

4 of 7
पोहा - फोटो : अमर उजाला
पोहा
 
1 कप पोहे को धोकर 5 मिनट के लिए पानी में भिगो लें। एक पैन में 1 चम्मच तेल में जीरा, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता और मूंगफली डालकर भूनें। उसमें कटे हुए आलू और पोहे डालकर नमक, हल्दी और चीनी डालें। अच्छे से मिला लें और 3-4 मिनट तक पकाएं।
विज्ञापन

5 of 7
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
साबूदाना खिचड़ी
 
साबूदाना को रातभर पानी में भिगोकर रखें। 1 चम्मच तेल में मूंगफली, आलू, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब साबूदाना डालकर नमक, डालकर अच्छे से मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : instagram
ढोकला 
 
ढोकला खाने में काफी अच्छे लगते हैं। इसके लिए बेसन में नमक, हल्दी, और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। इसमें भी खमीर की जरूरत होती है, उसके लिए आप ईनो का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसे स्टीमर में स्टीम करें 10-12 मिनट तक। आखिर में इसे हरे धनिए की चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सैंडविच - फोटो : instagram
वेज सैंडविच
 
बच्चों को ये काफी पसंद आता है। इसके लिए आपको सिर्फ ब्राउन या व्हाइट दो तरह की ब्रेड लेनी है। अब इस ब्रेड में अपनी पसंद की सब्जियां, और केचअप लगा लें। वैसे तो इसे ऐसे भी खाया जा सकता है और चाहें तो ग्रिल कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें