Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। यह हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1950 में भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था। दरअसल, 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी लेकिन स्वतंत्रता मिलने के बाद भी देश का शासन ब्रिटिश कानूनों पर ही चलता था। ऐसे में 26 जनवरी को देश का संविधान के लागू होने के बाद भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया।
गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की ताकत, एकता और विविधता का प्रतीक है, और यह हर साल भारतीयों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। इसी के चलते इस दिन को बेहद खास तरह से मनाया जाता है। स्कूलों और दफ्तरों में इस दिन कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी होता है। ऐसे में आप इस दिन घर पर खास पकवान बनाकर अपने घर के बच्चों और परिवारवालों को प्रसन्न कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तिरंगा पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाकर आप गणतंत्र दिवस को खास बना सकते हैं।