फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा 2026: विजयादशमी के मौके पर भगवान श्रीराम को लगाएं इन तीन चीजों का भोग

Sun, 18 Oct 2026 06:35 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lord Rama Special Bhog: विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने और उन्हें भोग अर्पित करने की विशेष धार्मिक मान्यता है।
विज्ञापन
1 of 5
भगवान श्रीराम का प्रिय भोग - फोटो : Ai generated
Lord Rama Special Bhog: दशहरे के दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने और उन्हें प्रिय भोग अर्पित करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धाभाव से प्रभु की आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। अगर आप भी विजयादशमी पर भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए भोग लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो मुख्य रूप से इन तीन चीजों का भोग लगाया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भगवान श्रीराम को लगाएं केसर वाली खीर का भोग - फोटो : Ai generated
केसर वाली खीर

खीर को पूजा-पाठ में सात्विक प्रसाद के रूप में विशेष स्थान दिया जाता है। विजयादशमी के पावन अवसर पर आप भगवान श्रीराम को खीर का भोग अर्पित कर सकते हैं। खीर बनाते समय उसमें थोड़ा-सा केसर डालने से उसका रंग, खुशबू और स्वाद और भी बेहतर हो जाता है। भोग तैयार करते समय स्वच्छता और सात्विकता का ध्यान रखें और भगवान को श्रद्धापूर्वक खीर अर्पित करें।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान श्रीराम को लगाएं पंजीरी का भोग - फोटो : Ai generated
पंजीरी का भोग

विजयादशमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम को भोग लगाने के लिए आप धनिया पंजीरी, आटा पंजीरी या मावा पंजीरी तैयार कर सकते हैं। भारतीय परंपरा में पंजीरी को पूजा-पाठ और धार्मिक अवसरों पर प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अनुसार इसका स्वाद भी अलग-अलग होता है। आप अपनी पसंद और पारिवारिक परंपरा के अनुसार पंजीरी तैयार करके भगवान श्रीराम को श्रद्धापूर्वक अर्पित करें।

4 of 5
भगवान श्रीराम को लगाएं बेसन या मोतीचूर के लड्डू - फोटो : Ai generated
बेसन या मोतीचूर के लड्डू

दशहरे के अवसर पर आप घर पर शुद्ध घी और सात्विक सामग्री से बेसन या मोतीचूर के लड्डू बनाकर या बाजार से लाकर  भगवान श्रीराम को श्रद्धापूर्वक अर्पित कर सकते हैं। पूजा के बाद प्रसाद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों में बांटना भी शुभ माना जाता है।


नवरात्रि कन्या भोज: अष्टमी-नवमी पर कन्याओं की थाली में हलवे के साथ परोस सकते हैं ये मीठे पकवान


कन्या पूजन में हलवा-पूड़ी के साथ शामिल कर सकते हैं ये स्वादिष्ट पकवान, भोग की थाली हो जाएगी खास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी का पत्ता - फोटो : Adobe Stock
तुलसी का पत्ता

हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है और भगवान विष्णु के साथ-साथ उनके अवतार भगवान श्रीराम की पूजा में भी तुलसी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम को भोग अर्पित करते समय उसमें तुलसी का पत्ता शामिल करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी दल अर्पित करने से भोग की पवित्रता और धार्मिक महत्ता बढ़ती है। इसलिए विजयादशमी के अवसर पर यदि आप प्रभु को खीर, पंजीरी या लड्डू का भोग लगा रहे हैं, तो स्वच्छ तुलसी का पत्ता श्रद्धापूर्वक अर्पित कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें