Diwali 2023: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार लोग सालभर बड़ी बेसब्री से करते हैं। धर्मिक मान्यताओं की मानें तो कार्तिक मास की अमावस्या के दिन भगवान श्रीराम लंकापति रावण को हराकर 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। इसी के चलते इसी तिथि पर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। ये पर्व पूरे पांच दिन का होता है।
जिस तरह से दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और सुख-समृद्धि के देवता भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। ठीक उसी तरह इस पांच दिन के दीपोत्सव में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा आप भाई दूज का त्योहार भी मनाया जाता है। ये सभी त्योहार अपने साथ खुशियों लेकर आते हैं।
ऐसे में इन सभी दिनों के लिए अलग-अलग मिठाई तैयार करनी चाहिए। आप धनतेरस से लेकर भाई दूज के त्योहार तक के लिए घर पर ही मिठाई तैयार कर सकती हैं। हम आपको मिठाई के कुछ ऐसे विकल्प बनाने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना आसान है।