दिवाली कश्मीरी दम आलू रेसिपी
- फोटो : Istock
कश्मीरी दम आलू की रेसिपी
स्टेप 1- कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए छोटे आलू को एक सीटी में उबाल लें। फिर आलू को छील कर फार्क से छेद कर लीजिए।
स्टेप 2- दूसरी तरफ टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट बना लें।
स्टेप 3- अब उबले आलू में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिक्स कर लें।
स्टेप 4- एक पैन में तेल गरम करके आलू को क्रिस्पी ब्राउन होने तक तल लें।
स्टेप 5- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। फिर उस में जीरा, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची के दाने डाल कर हल्का भून लें। हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर भून लें।
स्टेप 6- फिर भुने मसाले में टमाटर का पेस्ट और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से तब तक भूने जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे।
स्टेप 7- मसाले में एक कप पानी मिला लें। इस ग्रेवी में गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डाल कर मिला लें। अब फ्राई आलू को डालकर मिक्स कर लें।
स्टेप 8-सब्जी को 4 से 5 मिनट धीमी आंच पर ढक कर पकाएं। आपके कश्मीरी दम आलू बनकर तैयार हैं।