फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Day 2024: बेहद आसान है घर पर चॉकलेट बनाना, जानें इसकी विधि

Fri, 09 Feb 2024 09:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने पार्टनर को घर की बनाई चॉकलेट देना चाहती हैं, तो हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बेहद आसान है घर पर चॉकलेट बनाना - फोटो : amar ujala
फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, जो कि 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है। पहले दिन रोज डे, फिर प्रपोज डे और इसके बाद वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को तोहफे के रूप में चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्ते में मिठास घोलने का काम करती है।

यही वजह है कि, इस दिन का प्रेमी जोड़ों के जीवन में काफी महत्व होता है। वैसे तो बाजार में हर तरह की चॉकलेट आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन अगर आप इस दिन को और खास बनाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के लिए घर पर ही चॉकलेट तैयार कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको घर पर चॉकलेट बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने पार्टनर को घर पर बनी स्वादिष्ट चॉकलेट तोहफे में दे सकें। इससे उन्हें भी स्पेशल फील होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
बेहद आसान है घर पर चॉकलेट बनाना - फोटो : istock
चॉकलेट बनाने का सामान 
  • कोको पाउडर 2 कप
  • मैदा एक चौथाई कप
  • पाउडर चीनी एक चौथाई कप
  • पानी 1 कप
  • मक्खन तीन चौथाई कप
  • दूध दो तिहाई कप
विज्ञापन

3 of 6
बेहद आसान है घर पर चॉकलेट बनाना - फोटो : istock
विधि

घर पर चॉकलेट बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले कोको पाउडर ओर मक्खन को एक साथ प्रोसेसर में डालें। अगर आपके पास प्रोसेसर नहीं है, तो इसे एक बड़े से कटोरे में लेकर मिलाना शुरू करें।

4 of 6
बेहद आसान है घर पर चॉकलेट बनाना
जब ये सही तरह से मिल जाए तो इसे साइड में रखकर एक बड़े से पैन में पानी उबालें। जब पानी उबलने लगे तो उस अंदर एक बाउल रखें। ध्यान रखें कि ये बाउल डूबना नहीं चाहिए। पानी उबलने पर इस कटोरे में चॉकलेट का मिश्रण डालें।
विज्ञापन

5 of 6
बेहद आसान है घर पर चॉकलेट बनाना - फोटो : Istock
इस पेस्ट को गर्म करके सही से मिक्स करें, ताकि ये सही तरह से पिघल जाए। इस पेस्ट को एक बार फिर पैन से निकालकर प्रोसेसर में डालें। अब इसमें चीनी, मैदा और दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेहद आसान है घर पर चॉकलेट बनाना
इसे इतना मिक्स करें, कि पेस्ट की सभी गांठें खत्म हो जाएं। जब ये सही से मिल जाए तो इसे दिल के आकार के मोल्ड में डालें। अब इस मोल्ड को फ्रिज में हार्ड होने के लिए रख दें। बस कुछ घंटों के बाद फ्रिज से निकालकर इसे पैक करें और अपने पार्टनर को सरप्राइज दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें