फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day Recipes: इस बाल दिवस कप केक बनाकर बच्चों को दें सरप्राइज, खाकर खुश हो जाएंगे बच्चे

Tue, 14 Nov 2023 09:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रही हैं तो उन्हें घर पर ही कप केक बनाकर सरप्राइज दे सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Children's Day Recipes - फोटो : instagram
Children's Day Recipes: हर साल भारत देश में 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन होता है। ऐसा कहा जाता है कि पंडित नेहरू को बच्चे काफी ज्यादा प्रिय थे। इसी के चलते उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। यही वजह है कि उनके जन्मदिन के दिन ही बाल दिवस मनाया जाता है।

इस दिन स्कूलों में खास कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके साथ ही बच्चों को इनाम देकर प्रोत्साहित भी किया जाता है। वैसे तो स्कूल में बच्चे इस दिन को अच्छे से सेलिब्रेट करते ही हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर भी अपने बच्चे को खुश कर सकती हैं। दरअसल, आप अपने बच्चे को कप केक बनाकर सरप्राइज दे सकती हैं। आज हम आपको कप केक बनाने का सिंपल तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Children's Day Recipes - फोटो : social media
कप केक बनाने का सामान

1 कप मैदा, 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 3/4 पीसी हुई चीनी, नमक वाला बटर 2 छोटा चम्मच, 3/4 दूध, आधा चम्मच कॉफी पाउडर, आधा टेबलस्पून कोको पाउडर, आधा टीस्पून वनीला एसेंस,
विज्ञापन

3 of 6
Children's Day Recipes - फोटो : istock
विधि

अगर आप घर पर ही कप केक बनाने का सोच रही हैं तो सबसे पहले एक 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। इसके बाद एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण में मक्खन, वनीला एसेंस, कॉफी पेस्ट और दूध मिलाएं।

4 of 6
Children's Day Recipes - फोटो : istock
इसे मिक्स करते वक्त ध्यान रखें कि इस मिश्रण में किसी तरह की कोई गांठ नहीं पड़नी चाहिए। जब ये मिक्सचर तैयार हो जाए तो कप केक के सांचे पर हल्का सा बटर लगा लें। इसके बाद इस बेटर से आधा-आधा सांचा भर दें।
विज्ञापन

5 of 6
Children's Day Recipes
इसके बाद इन सांचों को 180 डिग्री के लिए  15 से 20 मिनट के लिए ओवन में रख दें। इसे बीच-बीच में चेक करते रहें कि ये सही से पक रहा है या नहीं। अगर चेक करते टूथपिक बिना चिपके बाहर निकल रही है तो मतलब कप केप बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Children's Day Recipes - फोटो : Istock
बनने के बाद इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद ही इस पर क्रीम लगाएं। अगर आप गरम केक पर ही फ्रॉस्टिंग तो ये पिघल जाएगी और आपका केक खराब हो सकता है। बस आपका कप केक तैयार है। इसे खिलाकर आप बच्चों को सरप्राइज दे सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें