फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन की पूजा के दिन खाने में बनाएं कढ़ी-चावल, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Tue, 14 Nov 2023 09:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोवर्धन पूजा के दिन कढ़ी चावल बनाने की प्रथा है। ऐसे में आज हम आपको स्वादिष्ट कढ़ी चावल बनाने का तरीका बताने जा रहे हं। 
विज्ञापन
1 of 8
Govardhan Puja 2023 - फोटो : istock
Govardhan Puja 2023: हाल ही में लोगों ने दिवाली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया है। जिसके बाद दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का खास महत्व होता है, लेकिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि इस बार 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 14 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक है। उदया तिथि को देखते हुए गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को यानी कि आज मनाई जा रही है।

इस दिन लोग गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति जमीन पर बनाते हैं और फिर इसे पूजते हैं। गोवर्धन पूजा को कई जगह अन्नकूट भी कहा जाता है। इस खास दिन भगवान कृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाता है। बहुत सी जगहों पर आज के दिन कढ़ी चावल बनाने की परंपरा है। कढ़ी बनाना काफी कठिन है। ऐसे में आज हम आपको आसान विधि से कढ़ी बनाना सिखाएंगे। ताकि आप इसका भोग भगवान को लगा सकें।
विज्ञापन

2 of 8
Govardhan Puja 2023 - फोटो : iStock
कढ़ी के लिए पकौड़े बनाने का सामान

एक कप बेसन
स्वादानुसार नमक
तेल
विज्ञापन

3 of 8
Govardhan Puja 2023 - फोटो : Pixabay
पकौड़े ऐसे बनाएं 

कढ़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले पकौड़े बनाकर तैयार करने हैं। इसके लिए एक बड़े बाउल में बेसन लेकर उसमें थोड़ा पानी व नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल को तैयार करने के बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर गर्म तेल में थोड़ा-थोड़ा बेसन का घोल डालकर पकौड़े बना लें। इसे तैयार करके अलग रख लें। 

4 of 8
Govardhan Puja 2023 - फोटो : iStock
कढ़ी के घोल के लिए सामग्री
  • 2 कटोरी दही
  • एक बड़ा चम्मच बेसन
  • आधा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
विज्ञापन

5 of 8
Govardhan Puja 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे बनाएं घोल

कढ़ी का घोल तैयार करन के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही को मथें और फिर उसमें बेसन मिक्स करके फेंटें। इसके बाद दही में हल्दी, आवश्यकतानुसार पानी और नमक मिलाएं। बस आपका कढ़ी का घोल तैयार है। अब बस आपको इसका तड़का लगाना है। 
विज्ञापन

6 of 8
Govardhan Puja 2023 - फोटो : istock
तड़का लगाने का सामान
  • 4 से 5 करी पत्ता
  • आधा चम्मच राई
  • एक चुटकी हींग
  • आधा चम्मच मेथी दाना
  • एक चौथाई चम्मच जीरा
  • 2 से 3 साबुत लाल मिर्च
विज्ञापन

7 of 8
Govardhan Puja 2023 - फोटो : istock
ऐसे लगाएं तड़का

कढ़ी में तड़का लगाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें राई, मेथी, जीरा और करी पत्ता डालकर सही से भून लें। इसके बाद में कड़ाही में साबुत मिर्च और हींग डालें। सबसे आखिर में दही का घोल कड़ाही में डालकर चमचे से तब तक चलाते रहें जब तक कढ़ी में उबाल न आ जाए। इसे चलाना बंद ना करें।

उसके बाद गैस धीमी करके 10 मिनट तक कढ़ी को पकने दें। अब इसमें पकौड़े डालकर एक मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। बस आपकी कढ़ी तैयार है। 
विज्ञापन

8 of 8
Govardhan Puja 2023
ऐसे तैयार करें चावल

कढ़ी के साथ चावल ही खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए आपको बस 1 कटोरी बासमती चावल को 30 मिनट भिगोकर रखना है। इसके बाद चावल का दोगुना पानी प्रेशर कूकर में डालकर पकाने रख दें। एक सीटी लगने के बाद आपका चावल तैयार है। अब इसका भोग आप लगा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें