बदलते मौसम में डेंगू , मलेरिया का संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है। खास बात यह है कि इस जानलेवा बीमारी से पूरी तरह से उबरना बहुत ही कठिन होता है। बता दें, डेंगू के दौरान शरीर के ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते हैं। जिन्हें डाइट में ये पांच चीजें शामिल करके आप पहले की तरह चुस्त-दुरुस्त हो सकते हैं।आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन
2 of 6
चुकंदर और गाजर
चुकंदर के रस में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं। अगर दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक ग्लास गाजर के रस में मिलाकर पिएं तो ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
पपीता और इसके पत्ते का रस
शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने और ब्लड प्लेट्स की रिकवरी के लिए पपीता या इसके पत्तों का जूस भी बहुत फायदेमंद है। आप चाहें तो पपीते की पत्तियों को चाय की तरह भी पानी में उबालकर पी सकते हैं, इसका स्वाद ग्रीन टी की तरह लगेगा।
4 of 6
कद्दू का रस
कद्दू के आधे ग्लास जूस में एक से दो चम्मच शहद डालकर दिन में दो बार लेने से भी खून में प्लेटलेस्ट की संख्या बढ़ती है।
विज्ञापन
5 of 6
गिलोय
गिलोय का जूस खून में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में काफी मददगार है। डेंगू के दौरान नियमित रूप से इसके सेवन से ब्लड प्लेट्स बढ़ते हैं और प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है।
लाल फल और सब्जियां
टमाटर, प्लम, तरबूज, चेरी आदि फल और सब्जियों में विटामिन और मिनिरल्स के साथ-साथ एंटी ऑक्सिडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। ये शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं।