फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर डाइट में शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स, जल्द दिखेगा असर

Fri, 14 Sep 2018 09:12 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इस मौसम में जितना मुश्किल डेंगू के संक्रमण से खुद को बचाए रखना है, उतना ही कठिन काम उससे पूरी तरह उबरना है।दरअसल डेंगू, मलेरिया बुखार के दौरान रोगी की प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। जिसकी वजह से शरीर के ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं। गिरते हुए इन ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करके आप दोबारा पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
लाल फल और सब्जियां
टमाटर, प्लम, तरबूज, चेरी आदि फल और सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटी ऑक्सिडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। ये शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
beet root
चुकंदर और गाजर
चुकंदर के रस में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं। अगर दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक ग्लास गाजर के रस में मिलाकर पिएं तो ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती हैं।
 

4 of 7
पपीता और इसके पत्ते का रस
शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने और ब्लड प्लेट्स की रिकवरी के लिए पपीता या इसके पत्तों का जूस भी बहुत फायदेमंद है। आप चाहें तो पपीते की पत्तियों को चाय की तरह भी पानी में उबालकर पी सकते हैं, इसका स्वाद ग्रीन टी की तरह लगेगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
coconut water
नारियल पानी
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा यह मिनिरल्स का भी अच्छा स्रोत है जो शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
कद्दू
कद्दू का रस
कद्दू के आधे ग्लास जूस में एक से दो चम्मच शहद डालकर दिन में दो बार लेने से भी खून में प्लेटलेस्ट की संख्या बढ़ती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गिलोय
गिलोय का जूस खून में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में काफी मददगार है। डेंगू के दौरान नियमित रूप से इसके सेवन से ब्लड प्लेट्स बढ़ते हैं और प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें