फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फल को खाने से पास नहीं फटकता बुढ़ापा, आजमां कर देखिए

Mon, 11 Jun 2018 04:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस फल का नाम ड्रैगन फ्रूट है। इसे पिताया या स्ट्रॉबेरी पीयर के नाम से भी जाना जाता है। ऊपर से काफी ऊबड-खाबड़ सा दिखने वाला ये फल अंदर से काफी मुलायम और टेस्टी होता है। इसके फायदों के बारे में जानकर आप खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाएंगे..
विज्ञापन

2 of 6
आजकल दिल से जुड़ी बीमारियों से लोग घिर रहे हैं। ऐसे में ये फल काफी उपयोगी साबित हो सकता है। ड्रैगन फ्रूट खतरनाक कोलेस्ट्रॉल में कमी लाकर आपके दिल को मजबूत बनाए रखता है।
विज्ञापन

3 of 6
ड्रैगन फ्रूट शुगर से भी लड़ने में मददगार होता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करता है। इसके साथ ही ये आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

4 of 6
- फोटो : Getty Images
फ्री रेडिकल्स और कैंसर पैदा करने वाले तत्वों से बचाव के लिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा हो। आपको ये जानकर खुशी होगी की ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होने की वजह से ये असमय बुढ़ापा आने से रोकता है। इसमें शहद मिलाकर फेसमास्क बनाइए और उसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाइए। ये आपकी चेहरे से फाइन लाइन हटाता है और आपकी त्वचा को जवां बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्थराइटिस आपके जोड़ों को प्रभावित करता है। अपने आहार में ड्रैगन फ्रूट को शामिल करके आप इससे बच सकते हैं। ड्रैगन फ्रूट को एंटी इंफ्लेमेटरी फ्रूट कहें तो भी गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें