फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में कीड़े मकोड़े खाकर जिंदा रहते हैं बेयर ग्रिल्स, असल जिंदगी में ऐसी है लाइफस्टाइल

Thu, 15 Aug 2019 03:23 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स - फोटो : ANI
डिस्कवरी चैनल के प्रसिद्ध प्रोग्राम 'मैन वसेर्ज वाइल्ड' के पिछले एपिसोड में शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी नजर आए थे। इस शो की शूटिंग कॉर्बेट नेशनल पार्क में हुई थी। आज तक आपने बेयर ग्रिल्स को जंगलों में एडवेंचर करते हुए पेड़-पौधे, कीड़े-मकोड़ों से लेकर जानवरों का मास खाते हुए बहुत बार देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह असल जिंदगी में क्या खाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Bear Grylls, narendramodi - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेयर अपने दिन की शुरुआत मिक्स जूस से करते हैं। वर्कआउट के बाद उन्हें स्मूदी पीना पसंद है। स्मूदी में वह बनाना चीया प्रोटीन स्मूदी लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Bear Grylls, narendramodi - फोटो : अमर उजाला
ब्रेकफास्ट में बेयर फ्रोजन कुकंबर(फ्रिज किया खीरा), एक छोटा अदरक का टुकड़ा, फ्रोजन ब्रोकली, आधा नींबू और थोड़ा सा पानी लेकर इसे ब्लेंडर में ब्लेंड कर लेते हैं। उन्होंने बताया था कि मेरी पत्नी के ये रेसिपी बिल्कुल नहीं पसंद, लेकिन मुझे इसे पीकर एनर्जी मिलती है।

4 of 7
bear grylls - फोटो : social media
बेयर ने बताया था कि उन्हें अंडे बहुत पसंद हैं। मैं स्क्रैम्बल एग बहुत अच्छा बनाता हूं। रविवार की रात को मैं सबके लिए धीमी आंच पर बहुत सारा एक्सट्रा वर्जिन ऑयल डालकर टेस्टी स्क्रैम्बल एग बनाता हूं। 
विज्ञापन

5 of 7
bear grylls - फोटो : social media
बेयर को घर पर बनी चॉकलेट, रॉ काकाओ और मेपल सिरप बहुत पसंद है। जब भी वह घर से दूर होते हैं तो उन्हें इन सब चीजों को खाने का बहुत दिल करता है। ये चीजें खाने में टेस्टी तो होती ही हैं। साथ ही इन्हें खाने से ताकत भी मिलती है।
विज्ञापन

6 of 7
bear grylls - फोटो : social media
बेयर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह साफ और हेल्दी खाना पसंद करते हैं। जंक फूड से वह दूरी ही बनाकर रखते हैं। इसके अलावा वह जब घर पर होते हैं तो मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स एवॉइड करते हैं, क्योंकि ये चीजें आपको सुस्त बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bear grylls - फोटो : social media
जब भी बेयर घर रहते हैं तो मछली और मीट का सेवन नहीं करते। इस दौरान प्रोटीन के लिए वो क्विनोआ, नट्स और दालों का सेवन करते हैं। उन्हें केक बहुत पसंद है इसलिए कभी-कभी वह अपने बच्चों के साथ मिलकर केक खाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें