फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid Special Recipe: इस स्वादिष्ट पकवान के बिना अधूरा है बकरीद का त्योहार, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Mon, 17 Jun 2024 12:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बकरीद का त्योहार यखनी पुलाव के बिना अधूरा है। इस लेख में हम आपको घर पर स्वादिष्ट यखनी पुलाव की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इस स्वादिष्ट पकवान के बिना अधूरा है बकरीद का त्योहार - फोटो : Freepik
Bakrid Special Recipe: आज देशभर में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्म के लोगों ने पहले सुबह की खास नमाज पढ़ी और उसके बाद बकरे की कुर्बानी दी। इस त्योहार में बकरे की कुर्बानी का काफी महत्व है। लोग बकरे को कुर्बान करने के बाद इसे तीन भागों में बांटते हैं। इसका जो हिस्सा अपने घर पर रखा जाता है, उससे तमाम तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं।

वैसे को ज्यादातर लोग अपने घर में इस दिन मटन बिरयानी बनाते हैं, लेकिन अगर आप मटन से कुछ अलग बनाने का सोच रही हैं तो यखनी पुलाव एक बेहतर रेसिपी है। बकरीद का त्योहार यखनी पुलाव के बिना अधूरा है। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको घर पर स्वादिष्ट यखनी पुलाव की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाकर आप अपने घरवालों के साथ-साथ अपने मेहमानों का दिल भी जीत सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
यखनी पुलाव बनाने का सामान - फोटो : Istock
यखनी पुलाव बनाने का सामान
  • मटन या चिकन - 500 ग्राम
  • बासमती चावल - 2 कप
  • प्याज - बारीक कटा हुआ
  • दही - 1 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
विज्ञापन

3 of 7
यखनी पुलाव बनाने का सामान - फोटो : iStock
मसाले 
  • तेज पत्ता - 2
  • दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
  • हरी इलायची - 4-5
  • लौंग - 4-5
  • काली मिर्च - 8-10
  • सौंफ के बीज - 1 चम्मच
  • जीरा - 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • घी या तेल - 4 चम्मच
  • हरी मिर्च - 2

4 of 7
यखनी पुलाव - फोटो : instagram
विधि

यखनी पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले हम यखनी तैयार करेंगे। आज बकरीद है तो ऐसे में अगर आप मटन के साथ यखनी तैयार कर रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले मटन को अच्छी तरह धो लें। अब एक बड़े पतीले में मटन डालें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, साबुत गरम मसाले, नमक और पानी डालें ताकि मटन पूरी तरह से डूब जाए।

इसके बाद इसे ढककर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक मटन नर्म न हो जाए। इसे पकने में करीब 1-1.5 घंटे का समय लग सकता है। जब मटन पक जाए, तब इसे छानकर यखनी को अलग रख दें और मटन को भी अलग कर दें।
 
विज्ञापन

5 of 7
यखनी पुलाव - फोटो : instagram
अब बारी है पुलाव बनाने की

यखनी बनाने के बाद बारी आती है पुलाव बनाने की। उसके लिए चावल को अच्छे से धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, फिर पानी निकाल दें। इसके बाद एक बड़े पतीले में घी या तेल गरम करें। अब पतीले में प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। जब प्याज भुन जाए तो इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और थोड़ी सी हरी मिर्च डालें। फिर इसमें दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
विज्ञापन

6 of 7
यखनी पुलाव - फोटो : instagram
अब इसमें पका हुआ मटन डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में इसमें भीगे हुए चावल डालें और फिर अच्छी तरह से मिक्स करें। जब ये सही से मिक्स हो जाे तो इसमें यखनी डालें। यखनी की मात्रा चावल से दोगुनी होनी चाहिए, यानी 2 कप चावल में 4 कप यखनी डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यखनी पुलाव - फोटो : instagram
अगर यखनी कम हो तो उसमें पानी मिलाकर सही मात्रा कर लें। इसे ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल पूरी तरह से पक न जाए और सारी यखनी सूख न जाए। इसमें लगभग 20-25 मिनट का समय लग सकता है। जब ये पूरी तरह से पक जाए तो इसके ऊपर धनिया पत्ती डालें और फिर इसे गर्मागर्म ही रायते के साथ परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें